{"_id":"59666ffb4f1c1ba16e8b45c7","slug":"impressions-of-compost-shopkeepers","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद दुकानदारों के यहां पड़े छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद दुकानदारों के यहां पड़े छापे
अमर उजाला जालौन
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
उपकृषि निदेशक व सिटी मजिस्ट्रेट खाद की दुकान पर चेकिंग करते।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। मिलावटी खाद के खिलाफ जिलेभर छापेमारी अभियान चलाया गया। अलग अलग तहसीलों में अधिकारियों के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। माधौगढ़ और रामपुरा में एसडीएम के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। वहीं, शहर में कृषि उप निदेेशक अनिल पाठक व सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में छापे मारे गए। इस दौरान दर्जन भर दुकानदारों के यहां से खाद के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
सिटी मजिस्ट्रेट नथू प्रसाद पांडे व कृषि उपनिदेशक अनिल पाठक के नेतृत्व में शहर के कालपी रोड स्थित किसान ट्रेडर्स खाद बिक्री केंद्र पर छापेमारी की गई। टीम ने स्टाक का मिलान किया, अभिलेख खंगाले। यहां करीब छह माह से बिक्री रजिस्टर अपडेट नहीं किया गया। साथ ही अन्य अनियमितताएं मिली। सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानदार को फटकार लगाई और खाद का सैंपल जांच के लिए भेजा। टीम ने कुल पांच दुकानों का निरीक्षण किया। राक्षक खाद बिक्री केंद्र से भी खाद का सैंपल लिया। सभी सैंपल जांच के लिए भेजे गए। वहीं, माधौगढ़ एसडीएम प्रदीप कुमार ने भूमि संरक्षण अधिकारी रामकिशोर के साथ माधौगढ़ व रामपुरा में छापेमारी की। टीम ने रामपुरा में बाला जी जंक्शन की दुकान से सैंपल लिया। वहीं माधौगढ में बाला जी खाद भंडार में छापेमारी कर सैंपल लिया। जालौन, कालपी में भी अभियान चला।