फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ig bole paryapt saboot

आईजी बोले, पर्याप्त सबूत, बचेगा नही बच्चों का गुनहगार

Wed, 20 Jan 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
ig bole paryapt saboot
रामबिहारी के कमरे का निरीक्षण करते आईजी सुभाष बघेल - फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी रामबिहारी के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता रहा है। कोंच पहुंचे आईजी सुभाष बघेल ने आरोपी के घर का निरीक्षण किया और कहा कि रामबिहारी के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त सबूत है,बच्चों का गुनहगार नहीं बचेगा।
विज्ञापन

आईजी सुभाष बघेल बुधवार की शाम अचानक कोंच पहुंचे। इसके बाद फोर्स के साथ आरोपी के मोहल्ले भगत सिंह नगर पहुंचे। यहां उन्होंने रामबिहारी के मकान में बने उसके दफ्तर का बारीकी से निरीक्षण किया। मीडिया को बताया कि आरोपी के खिलाफ तीन मामले दर्ज है और पुलिस ने पर्याप्त सबूत भी जुटा लिए हैं। इसके अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम भी काम कर रही है। मंगलवार को भी कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिन्हें देखा जा रहा है। उन्होंने आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की। आईजी ने रामबिहारी के मददगारों को तलाशने के निर्देश सीओ को दिए। इस दौरान सीओ राहुल पांडेय, कोतवाल इमरान खान, दरोगा अशोक कुमार, शफीक अहमद, मदन पाल, संजीव कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीनों वादी में एक ही निकला नाबालिग
कोंच। नाबालिगों के यौन शोषण मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने बाले तीनों वादी किशोरों का मेडिकल परीक्षण विवेचना अधिकारी ने झांसी में कराया है जिसमें एक किशोर 19 साल और दसूरा 22 साल और तीसरा वादी 16 साल का पाया गया। पुलिस का कहना है यौन उत्पीड़न के वक्त तीनों ही वादी नाबालिग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के समक्ष कराए गए तीनों के बयान
कोंच। पुलिस इस पूरे मामले में चरणबद्ध तरीके सेे आगे बढ़ रही है। विवेचनाधिकारी इंसपेक्टर उदयभान गौतम ने बताया कि तीनों के बयान न्यायालय में कराए जा चुके हैं।

रामबिहारी के घर के बाहर लगी भीड़

रामबिहारी के घर के बाहर लगी भीड़- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed