फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   If the train is late, you will get dalmotha and bottle of water

देरी से आने वाली ट्रेनों में मिलेगा नमकीन का पैकेट और पानी की बोतलें

Sun, 24 May 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
If the train is late, you will get dalmotha and bottle of water
सीनियर डीसीएम जितेंद्र कुमार - फोटो : ORAI
उरई। अब देरी से आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में रेलवे यात्रियों को मुफ्त नमकीन का पैकेट और पानी की बोतल उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा बड़े स्टेशनों पर होगी, हालांकि बड़े स्टेशनों पर भीड़ होने पर किसी छोटे स्टेशन पर भी यात्रियों को इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि आए दिन महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक जैसे शहरों से रोजाना ट्रेनों से बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार लौट रहे है। यह ट्रेनें सात से 15 घंटे की देरी से चल रही है। इन ट्रेनों का स्टॉपेज कम होने के कारण यात्रियों को खाने पीने की सुविधा नहीं मिल पाती है। यही नहीं छोटे छोटे स्टेशन पर भी घंटों ट्रेन खड़ी होने को लेकर यात्री कई बार हंगामा कर चुके हैं। इसकी गूंज रेलवे बोर्ड तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

इसे संज्ञान में लेते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़े स्टेशनों पर रुकने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में एक नमकीन का पैकेट और एक पानी की बोतल देने की योजना बनाई है। यदि किसी कारण से उस बड़े स्टेशन पर यात्रियों को यह सामग्री नहीं मिल पाती है तो अगले किसी बड़े स्टेशन पर उन्हें यह सामान उपलब्ध करा दिया जाएगा। सीनियर डीसीएम डा. जितेंद्र कुमार का कहना है कि झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर उरई स्टेशन को भी इस योजना के तहत चयनित किया गया है। रविवार से ही यह सुविधा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed