फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   If she doesn't reach home by morning then I will kill the whole family

Jalaun News: सुबह तक घर नहीं पहुंची तो पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा

Tue, 19 Aug 2025 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
If she doesn't reach home by morning then I will kill the whole family
उरई। दो बच्चियों अला और बाबू को जुहीखा पुल से यमुना में फेंकने के बाद रज्जन निषाद ने खुद छलांग लगाने की सूचना जैसे ही परिजनों व ग्रामीणों को लगी तो गांव में खलबली मच गई। घटना की जानकारी मायके औरैया में पत्नी शारदा को भी दे दी गई है। इस पर वह पहुंच रही है। बड़ी बेटी सुनैना ने बताया कि रविवार की देर रात तक पापा-मम्मी की लड़ाई होती रही। पापा ने कहा था कि सुबह तक घर नहीं पहुंची तो पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के मढ़ेपुरा गांव निवासी लालता प्रसाद के पांच पुत्र हैं। इसमें अमर सिंह, राजू, नानकशाह, रज्जन, राज बहादुर। लालता ने सभी की शादी करके सबको अलग कर दिया है, जबकि लालता पत्नी कमला देवी के साथ अलग घर में रहते हैं। रज्जन तीन बेटियों व पत्नी शारदा के साथ अलग घर में रहता है। परिजनों की माने तो रज्जन शराब का आदी होने के चलते अक्सर पत्नी से विवाद करता है। रक्षांबधन के पहले पत्नी से उसका विवाद हुआ तो शारदा अपने माता-पिता के साथ मायके चली गई। वह फोन करने के बाद भी नहीं आ रही थी।
विज्ञापन

अकेले तीन बेटियों को संभालने में रज्जन को परेशानी हो रही थी। बड़ी बेटी ने बताया कि रात को पापा ने मम्मी को फोन लगाया और कहा कि तुम कब आ रही हो। इस पर मम्मी ने आने से मना कर दिया। इसके बाद पापा ने कहा कि अगर तुम सुबह तक घर नहीं आई तो वह पूरे परिवार को खत्म कर देगा। सुबह दस बजे रज्जन ने बड़ी बेटी सुनैना, अला व बाबू को बाइक पर बैठाया और नदी किनारे ले गया। जैसे ही उसने सुनैना को फेंकने का प्रयास किया तो उसने हाथ झटक दिया और भाग गई। इसके बाद उसने दोनों बेटियों को फेंककर खुद यमुना नदी में पुल से छलांग लगा दी। जानकारी पर पत्नी परिजनों के साथ मायके से निकल आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed