फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Idol's bow broken by priest, stirred

पुजारी से मूर्ति का धनुष टूटा, हड़कंप

Sun, 10 Nov 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Idol's bow broken by priest, stirred
माधौगढ़। मंदिर की सफाई करते समय पुजारी से श्रीराम की मूर्ति का धनुष टूट गया। सुबह गांव के लोग जब मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने मूर्ति का धनुष टूटा देख हंगामा शुरू कर दिया। बवाल बढ़ता देख पुजारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष पुलिस के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कारीगर बुलाकर धनुष की मरम्मत कराकर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी।
विज्ञापन

रेंढर थाना क्षेत्र के गांव इटौरा स्थित रामजानकी का मंदिर में पुजारी प्रदीप द्विवेदी से मंदिर में साफ सफाई करते समय स्थापित श्रीराम की मूर्ति का धनुष टूट गया। सुबह जब गांव के लोग पूजा करने पहुंचे तो टूटा धनुष देख हंगामा करने लगे। पुजारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर एसडीएम शालिग्राम, सीओ राहुल पांडेय, थानाध्यक्ष इमरान खान मंदिर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर और कारीगर बुलाकर मूर्ति की मरम्मत करा दी। इसके बाद मामला शांत हो गया। सीओ का कहना है कि अब गांव में किसी को कोई दिक्कत नहीं है फिर भी एतिहातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed