फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   I am the CO, if you watch porn, action will be taken, otherwise send the money

Jalaun News: सीओ बोल रहा हूं, पोर्न देखते हो कार्रवाई होगी, नहीं तो रुपये भेजो

Sat, 29 Jun 2024 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 29 Jun 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
I am the CO, if you watch porn, action will be taken, otherwise send the money
उरई। लखनऊ से सीओ बोल रहा हूं, पोर्न देखते हो कार्रवाई होगी। वर्ना रुपये भेजो। साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अख्तियार कर लिया है। लोग इनके झांसे में आकर रुपये भेज देते हैं और किसी को बताते भी नहीं है। जिले में कई ऐसे मामले आने पर पुलिस ने ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फोन आने पर साइबर थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराएं, किसी भी व्यक्ति को रुपये कभी न भेजें।
विज्ञापन

बढ़ती भागदौड़ और व्यस्त जीवन के बीच लोगों को ठगने के नए नए तरीके भी आ रहे हैं। सभी के पास मोबाइल हैं, तो उसमें कुछ लोग अच्छी चीजें देखते हैं तो कुछ अन्य साइटों पर भी अपना समय देते हैं। इसी को देखते हुए साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अख्तियार कर लिया है। कुछ फ्रॉड लोगों को लखनऊ से आईपीएस अधिकारी बनकर फोन कर रहे हैं, वह फोन कर बोलते हैं कि सीओ बोल रहा हूं आप जो फोन चला रहे हैं, उसमें लगातार पोर्न वीडियो देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

वह धमकाते हैं कि कार्रवाई होगी आपको जेल जाना पड़ेगा। जिस पर वह व्यक्ति इससे बचने का तरीका पूछता है तो फ्रॉड कहता है कि आपको एक नंबर पर रुपये भेजने पड़ेगे। अगर नहीं भेजते हो तो आपको कल तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फ्रॉड के फोन से लगातार पुलिस की साइरन की भी आवाज आती रहती है। जिससे घबराकर लोग अपनी गाढ़ी कमाई उनके बताए गए नंबरों पर भेज देते हैं। जिले में ऐसे कई मामले प्रकाश में आए हैं। अधिकारियों ने इनसे बचने के लिए सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस - 01
साइरन की आवाज सुनते ही डाल दिए 20 हजार
उरई। कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के मोबाइल पर फोन आया कि आप जो मोबाइल चला रहे हैं उसमें लगातार पोर्न वीडियो देखे जा रहे हैं, जिस पर उसने घबराकर उसके निराकरण की बात कही तो फॉड ने पचास हजार रुपये की मांग की। जब उसने रुपये देने में असमर्थता दिखाई तो फ्रॉड ने साइरन बजा दिया। जिससे पीड़ित ने घबराकर उसके बताए नंबर पर बीस हजार रुपये भेज दिए। (संवाद)

केस - 02
जानकारी होने पर बच गए नहीं तो भेज देते पचास हजार
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक के मोबाइल पर फोन आया कि वह लखनऊ से सीओ बोल रहा है। आपके मोबाइल में लगातार अश्लील वीडियो देखे जा रहे हैं। जिससे आपके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ है। बचने के लिए उसने पीड़ित से पचास हजार रुपये की मांग की। उसने रुपये की व्यवस्था करने के बाद वह उसे डालने ही जा रहा था कि उसके छोटे भाई ने जानकारी होने पर दोबारा फोन कर फ्रॉड को हड़का दिया। इसके बाद दोबारा उसका फोन नहीं आया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed