{"_id":"5d96407b8ebc3e01767f579d","slug":"husband-said-three-divorces-for-not-withdrawing-the-case-orai-news-knp5175583130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा वापस न लेने पर पति ने बोला तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा वापस न लेने पर पति ने बोला तीन तलाक
विज्ञापन
उरई (जालौन)। कोर्ट में चल रहे मामले से नाराज होकर पति ने पत्नी को तीन तलाक बोल दिया और मौके से भाग गया। मायके में रह रही पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला कबीर नगर निवासी शाजिया अंजुम पुत्री कलीम उल्ला ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि उसकी शादी 5 जनवरी 2008 को अशरफ उल्ला खां पुत्र इकराम उल्ला खां निवासी रामचबूतरा राजेपुरा कालपी के साथ हुई थी। वर्ष 2010 में पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था और तबसे वह मायके में रह रही है। जिस पर उसने न्यायालय में वाद दायर किया था।
11 सितंबर 2018 को भरण पोषण का खर्च प्रतिमाह 3,500 रुपये देने का आदेश अशरफ उल्ला खां के खिलाफ हुआ था। इसके बाद वसूली का वाद पारिवारिक न्यायालय में दायर किया था। जिसमें उसके खिलाफ वारंट भी जारी हुआ था। इससे नाराज होकर एक अक्टूबर को शाम करीब छह बजे अशरफ आया और अभद्रता कर वाद वापस लेने का दबाव डालने लगा।
विज्ञापन
जब शाजिया और उसके मायके वालों ने मामला वापस लेने से इंकार कर दिया तो अशरफ ने उसे सबके सामने तीन बार तलाक बोला और वहां से भाग निकला। आरोप है कि पति ने पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तीन तलाक का मामला दर्ज कर लिया। कोतवाल शिवगोपाल का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।