फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   HT wire broken, 34 acres of wheat crop ash

एचटी तार टूटा, 34 बीघा गेहूं की फसल राख

Tue, 05 Apr 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 05 Apr 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
HT wire broken, 34 acres of wheat crop ash
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : self
चपेट में ले लिया। आसमान छूती आग की लपटों को देखकर गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना देकर आग बुझाना शुरू किया। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन दमकल गाड़ी न पहुंचने से ग्रामीण आक्रोशित दिखे। किसानाें ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। बताते
विज्ञापन


चलें कि गर्मियाें के मौसम में आए दिन तार टूटने की घटनाआें से भी बिजली विभाग नहीं चेत रहा है कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। थाना क्षेत्र के गांव रुदपुरा में मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे प्रहलाद सिंह के खेताें के ऊपर से निकला हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। तार से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई और देखते ही
विज्ञापन


देखते रौद्र रूप धारण कर लिया। आग ने चंद्रभूषण, सुमेर व हीरा सिंह आदि किसानाें की गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। इससे करीब 34 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें देख गांव में कोहराम मच गया। पूरा गांव खेताें पर पहुंच गया और जिसे जहां भी पानी मिला लाकर आग बुझाई लेकिन दमकल गाड़ी न पहुंचने के कारण ग्रामीणाें में
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोश दिखा। ग्रामीण संतोष कुमार , दिनेश आदि ने बताया कि कई मर्तबा बिजली विभाग को शिकायत भी कर चुके है लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। किसान तो पहले से ही संकट में था और उस पर गेहूं की फसल में आग से अब तो खाने तक के लाले पड़ जाएंगे। ग्रामीणाें ने मुआवजे की भी मांग की है।

आग से गृहस्थी का सामान राख
अचानक घर में लगी आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का जायजा लिया। ग्राम उदोतपुरा निवासी सेवाराम ने बताया कि


वह अपने परिवार सहित खेतों पर कटाई के लिए गया था। तभी उसके घर में आग लग गई। इससे उसके घर में रखा लगभग 50 हजार रुपये के गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग लगते ही पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और आग लगने की जानकारी तहसील में दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे लेखपाल ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed