फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   HT line sparks fire

एचटी लाइन की चिंगारी से आग लगी

Sun, 03 May 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
HT line sparks fire
मुहम्मदाबाद के पास खेत में लगी फसल के अवशेषों में आग - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। एचटी लाइन की चिंगारी से गेहूं की फसल के अवशेष में आग लग गई। जिससे तीन किसानों के खेतों में 15 बीघा में गेहूं की फसल के अवशेष जलकर राख हो गए। किसानों की सूचना पर थाना पुलिस ने दमकल को बुलाया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद के किसान ज्ञानसिंह, कल्लू व बबलू ने दो दिन पहले गेहूं फसल की कटाई कराई थी। खेतों में भूसा बनाने के लिए अवशेष खड़े थे। शनिवार को लगभग 11 बजे खेतों के ऊपर से निकली एचटी लाइन के तार हवा में टकरा गए। उससे निकली चिंगारी से खेतों में खड़े अवशेष में आग लग गई। किसानों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

डकोर कोतवाल बीएल यादव ने दमकल को सूचना दी। दमकल कर्मी जब तक आग पर काबू पाते, तब तक तीन किसानों के करीब 15 बीघा खेत के अवशेष जलकर राख हो गए। किसानों का कहना है कि भूसा बनवाने के लिए तैयारी कर रहे थे। लेकिन आग से नुकसान हो गया। जानवरों के लिए अब भूसा का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed