फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   household items destroyed by fire

सिलेंडर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक

Wed, 01 Dec 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
household items destroyed by fire
महेवा। खाना बनाते समय गैस सिलिंडर लीकेज से आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। चपेट में आने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

महेवा ब्लाक के ग्राम मंगरौल के मजरा द्वारिकापुरी निवासी किसान कुंवर सिंह पाल के घर में बुधवार दोपहर गैस चूल्हे पर खाना बन रहा था। तभी सिलिंडर में आग लग गई। आसपास लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना देकर आग बुझानी शुरू की। तभी तेज आवाज के साथ सिलिंडर फट गया।
विज्ञापन

दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा गेहूं, कपड़े, बर्तन सहित गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग से लगभग उसका एक लाख का नुकसान हो गया। गृहस्वामी ने बताया कि उज्जवला योजना के अंतर्गत उसे इंडेन की गैस किट मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed