फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hotel fire in the furnace, a dozen shops ash

होटल की भट्ठी से लगी आग, एक दर्जन दुकानें राख

Tue, 03 May 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 03 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Hotel fire in the furnace, a dozen shops ash
कदौरा स्टैंड स्थित होटल की भट्टी में लगी आग से उठतीं लपटें। - फोटो : अमर उजाला
होटल की भट्ठी की चिंगारी से कदौरा बस स्टैंड के बाजार में सोमवार की देर रात आग लग गई। आग से करीब 12 दुकानें जलकर राख हो गई। आग की लपटें देख दुकानदार इलाकाई पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल को सूचना देने के बाद आग बुझाने लगे। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियाें ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 25
विज्ञापन


लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। उधर, सुबह आग का जायजा लेने पहुंचे पूर्व विधायक अरुण मेहरोत्रा के सामने एचटी लाइन टूटने से भगदड़ मच गई। कदौरा थाना व कस्बा के बस स्टैंड पर बाजार है। यहीं पर कस्बे के ही रामप्रकाश गांधी का होटल है। रात करीब 10 बजे वह होटल बंद कर घर चले गए लेकिन होटल की भट्ठी में आग जल रही थी। देर रात
विज्ञापन


करीब 12 बजे अचानक भट्ठी से होटल में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पड़ोसी वली मुहम्मद की पान व ठंडे की दुकान को चपेट में ले लिया। वहां से सैफ अली की ठंडे की दुकान, अब्दुल सत्तार की सब्जी की दुकान, राजू शिवहरे की मिठाई, शाहिद की हेयर कटिंग, उवैदुल रहमान की अंडे, रामदास की जूते, हरिकृष्ण यादव की कोल्डड्रिंक, मुन्ना खां की
विज्ञापन
विज्ञापन


टायर की दुकान, गुड्डू की अंडे की दुकान, महेश, अशोक व वीरेंद्र की फलाें की दुकान को चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख कस्बे में हाहाकार मच गया। बदहवास दुकानदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह अपने हमराहियाें के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियाें को सूचना देने के बाद आग को

बुझाने लगे। सूचना पाकर मौके पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। इसके बाद सुबह आग पीड़ित दुकानदाराें से मिलने कालपी के पूर्व विधायक सपा नेता अरुण महरोत्रा पहुंचे तभी एचटी तार टूटकर गिरने से वहां भगदड़ मच गई।

पल भर में उजड़ गए सपने
कदौरा में आग से तबाह हुए व्यापारियाें का बुरा हाल है वर्षों से जोड़ी गई संपत्ति पल भर में उजड़ जाने के कारण उनके सामने अब पेट भरने की भी समस्या है। दुकानदाराें ने सरकार से मांग की है कि अग्नि पीड़िताें की मदद की जाए। ताकि वह अपना व्यापार दोबारा शुरू कर सकें।

लेखपाल ने नुकसान की रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी
उरई। कदौरा में आग से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे लेखपाल तेजराम कुशवाहा ने बताया कि दुकानदाराें का करीब 25 लाख रुपये का नुकसान है वह इसकी रिपोर्ट एसडीएम कालपी गोरेलाल शुक्ला को सौंपेंगे। इससे दुकानदाराें को मुआवजा मिल सके ।


आग बुझाने के लिए बहाया पसीना
दुकानों में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए दमकल का इलाकाई लोगों ने भी खूब सहयोग किया। पास पड़ोस के लोगों ने आसपास लगे हैंडपंपों से बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का घंटों प्रयास किया। किशन चंद्र सिंधी नीमेष चौरसिया, अमित द्विवेदी, दीपू अहिरवार ने बताया कि गर्मी के दिनों में अक्सर आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में प्रशासन को पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed