फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,home,injured,wall,centre

कच्ची दीवार ढही, आधा दर्जन दबकर घायल

Tue, 11 Jan 2022 05:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
hospital,home,injured,wall,centre
कदौरा। पांच दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से मंगलवार की सुबह गांव बवीना में एक ग्रामीण के कच्चे मकान की दीवार ढह गई। हादसे में चार बच्चे समेत छह लोग दबकर घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि वृद्ध की हालत में सुधार न होने पर उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम बवीना में कालीदीन (80) पत्नी फुल्ला (78), नाती अमित (11), अखिलेश (9) शिवा (7) व नातिन शिवानी (5) के साथ चूल्हा जला कर अलाव ताप रहे थे। तभी अचानक कच्ची दीवार ढह गई। इसमें सभी दब गए। चीख पुकार सुन कर दौड़े पड़ोसियों ने मशक्क्त के बाद सभी को मलबे के नीचे से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां कालीदीन, शिवा व शिवानी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि वृद्धा फुल्ला और अमित व अखिलेश को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। उधर, जिला अस्पताल में कालीदीन की हालत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। सूचना पर पूर्व प्रधान गौरव उपाध्याय ने संबंधित लेखपाल को सूचना देकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। लेखपाल अनूप तिवारी ने बताया कि उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है।
विज्ञापन

----
नहीं मिला आवास
कालीदीन के पुत्र नंदराम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के लिए उसने ब्लाक में कई बार आवेदन किया। इसके बावजूद आज तक उसे योजना का लाभ नहीं मिल सका है। हर बार उसे अपात्र घोषित कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed