फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,covid 19,CMO,boy,vaccinated

मिशन इंद्रधनुष 4.0 का दूसरा चरण आज से शुरू से होगा

Sun, 03 Apr 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
hospital,covid 19,CMO,boy,vaccinated
उरई। मिशन इंद्रधनुष 4.0 का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। इसमें छूटे हुए बच्चों और गर्भवती का संपूर्ण टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि माइक्रोप्लान के तहत ब्लाकवार टीमें बनाकर जिम्मेदारियां सौंप दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। शासन के निर्देश पर मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से संपूर्ण टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। पहला चरण 7 से 15 मार्च तक हुआ था, जिसमें लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 526 जगह टीकाकरण किया जाने का लक्ष्य था पर इसे बढ़ाकर 1712 जगह टीकाकरण किया गया। जो लक्ष्य से 325 प्रतिशत अधिक था। इसी तरह 1616 बच्चों का टीकाकरण किया जाना था पर अभियान में 6752 बच्चों का टीकाकरण किया गया। जो लक्ष्य का 417.82 प्रतिशत था। इसी तरह 363 गर्भवती का टीकाकरण किया जाना था पर 1858 गर्भवती का टीकाकरण किया गया। जो लक्ष्य का 511.85 प्रतिशत अधिक था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूसरा चरण चार से 10 अप्रैल तक आयोजित होगा। यह सभी नौ ब्लाक और जिला मुख्यालय पर आयोजित होगा। इसके लिए 1179 सत्र (बूथ) आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 3780 बच्चों और 721 गर्भवती का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीमों को निर्देशित किया गया है कि अपना काम जिम्मेदारी से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष अभियान के अंतर्गत बीसीजी, पोलियो, हैपेटाइटिस बी, पेंटावेलेंट, एफआईपीवी, आरवीवी, रोटा वायरस, विटामिन ए, एमआर (मीजिल्स रुबैला) जैसे सात प्रकार के टीके लगाए जाएंगे। अपर शोध अधिकारी आरपी विश्वकर्मा ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed