{"_id":"616b13ebb92b86278c5d8ff3","slug":"hospital-child-police-labour-doctor-orai-news-knp6585643101","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार के दौरान किशोर की मौत, परिजनों ने डाक्टर पर आरोप लगा काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचार के दौरान किशोर की मौत, परिजनों ने डाक्टर पर आरोप लगा काटा हंगामा
विज्ञापन
जालौन। बुखार से पीड़ित किशोर की इलाज के दौरान प्राइवेट अस्पताल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टर पर इलाज सही न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने डाक्टर पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है।
कुठौंद थानाक्षेत्र के पंडितपुर निवासी रमेश के 15 वर्षीय पुत्र आकाश को शुक्रवार को बुखार आ गया था। परिजन उसे लेकर जालौन के देवनगर चौराहे स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। जहां इलाज के दौरान संदिग्ध हालत में आकाश की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने डाक्टर पर इलाज सही न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि किशोर तीन भाइयों में सबसे छोटा था और हाईस्कूल में पढ़ता था। पिता मजदूरी करते है। उसकी मौत से मां सरला भाई अमर सिंह, गुलाब सिंह का रो रोकर बुरा हाल है।
वहीं डाक्टर अशोक कुमार का कहना है कि जब आकाश के परिजन उसे लेकर आए थे तो उसकी हालत गंभीर थी। उन्होंने उसे ले जाने की सलाह दी थी। परिजन वाहन की व्यवस्था कर रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। कोतवाल सुनील सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।