{"_id":"61cb5bfbb10d457308581e56","slug":"hospital-chc-covid-19-cmo-vaccinated-orai-news-knp6722690187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख को लगी कोरोना की पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लाख को लगी कोरोना की पहली डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिले में दस लाख से अधिक लोगों को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है। जबकि पांच लाख लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। दूसरी डोज में लोगों को कम दिलचस्पी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दूसरी डोज पर फोकस कर रहा है।
जनपद में 16 जनवरी को चार केंद्रों पर कोविड टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ था। जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज, सीएचसी कालपी और नदीगांव सीएचसी से टीकाकरण की शुरुआत की गई। धीरे-धीरे अभियान गति पकड़ता गया और वर्तमान में 68 केंद्रों व 920 गांवों में स्वास्थ्य टीमें गांवों में प्रतिदिन जाकर सुरक्षा कवच टीका लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम 15 से 18 साल तक के किशोरों को भी वैक्सीन लगाने की घोषणा की है। इसे लेकर जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। टीकाकरण के नोडल अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अभी टीकाकरण संबंधी नई गाइड लाइन नहीं आई है। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सभी केंद्रों और गांवों में लगने वाले कैंपों में किशोरों की वैक्सीन लगाई जाएगी। इन्हीं केंद्रों पर ही स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्करों को भी बूस्टर डोज लगाई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर इन केंद्रों पर बूथ बढ़ा दिए जाएंगे। जिले में अब तक 1005698 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। जो करीब 79 फीसदी है। जबकि 504936 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।