फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hopes for festive shopping rise as gold and silver become cheaper

Jalaun News: सोना-चांदी सस्ते होने से त्योहारी खरीदारी की बढ़ी उम्मीद

Mon, 26 Oct 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Hopes for festive shopping rise as gold and silver become cheaper
फोटो - 10 सराफा की दुकान में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
उरई। करवाचौथ और धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने ग्राहकों को राहत दी है। बीते एक सप्ताह में सोना 19,500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। कीमतों में कमी के बाद त्योहारों पर खरीदारी करने की तैयारी कर रहे लोग अब अपने बजट के अनुसार गहनों के डिजाइन और वजन के विकल्प तलाशने लगे हैं।
विज्ञापन


सराफा व्यापारी हरिकिशोर गुप्ता ने बताया कि फिलहाल स्थानीय बाजार में चांदी का भाव करीब दो लाख रुपये प्रति किलोग्राम और सोने का भाव एक लाख 32 हजार 500 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा है। एक सप्ताह पहले चांदी दो लाख 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम और सोना एक लाख 52 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर था। इस तरह दोनों कीमती धातुओं के दाम में अच्छी-खासी गिरावट आई है। त्योहारों के दौरान सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ मानने वाले ग्राहकों के लिए कीमतों में यह कमी राहत लेकर आई है।
विज्ञापन

हल्के वजन के गहनों पर महिलाओं की नजर
त्योहारी खरीदारी के लिए महिलाएं हल्के वजन के आभूषणों को प्राथमिकता दे रही हैं। मंगलसूत्र, अंगूठी और रोजमर्रा में पहने जा सकने वाले आकर्षक गहनों के डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं। ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से आभूषणों का वजन तय करने के साथ नए डिजाइन भी देख रहे हैं। कीमतों में गिरावट से उन ग्राहकों को भी खरीदारी का मौका मिल सकता है, जो लंबे समय से सोने-चांदी के दाम कम होने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस पर सिक्कों की खरीदारी की तैयारी
धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्के खरीदने की परंपरा के चलते बाजार में इनकी मांग बढ़ने की उम्मीद है। कई परिवार इस दिन शुभ खरीदारी के तौर पर सिक्के खरीदते हैं। कीमतों में गिरावट से सिक्के खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को भी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed