{"_id":"576d779f4f1c1b5d48b47e3e","slug":"home-visiting-prepare-electoral-rolls-blo","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर घर जाकर मतदाता सूची तैयार करें बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर घर जाकर मतदाता सूची तैयार करें बीएलओ
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
बीएलओज को निर्देश देते एसडीएम, तहसीलदार व नायब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओ की शुक्रवार को बैठक बुलाई गई। इसमेें एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने निर्देश दिए कि बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं का सर्वे करें और सर्वे में ईपी तथा जेंडर रेशियो के अनुपात का ध्यान रखें। एसडीएम ने कहा कि बीएलओ घर पर बैठ कर मतदाता सूचियां तैयार न करें। पूरा ब्योरा अपने रजिस्टर में अंकित करें। बैठक में अनुपस्थित 15 बीएलओ से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन
बैठक में उरई विधानसभा आंशिक के 42 और माधौगढ विधानसभा आंशिक के शहरी क्षेत्र के 87 बीएलओ को वोटर लिस्ट की समीक्षा के लिये बुलवाया गया था जिसमें 15 बीएलओ गैरहाजिर रहे। तहसील सभागार में हुई बैठक में एसडीएम ने साफ कहा कि अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे ऐसा हुआ तो वेतन काटने की संस्तुति की जायेगी। एसडीएम ने कहा कि जो लिस्ट अभी मिली हैं उनमें जेंडर रेशियो में भारी गड़बड़ी है। सामान्य तौर पर 838 महिलाओं का अनुपात प्रति 1000 पुरुषों के सापेक्ष इस जनपद में है लेकिन बसोब, भरसूंड़ा में यह अनुपात 779, जमरोही में 799 तथा पिंडारी, छिरावली, चंदुर्रा, चमारी, सतोह, पिरौना, कमतरी आदि गांवों में भी इसी तरह कम पाया गया है। उन्होंने कहा कि इसके कारण क्या हैं इसका पता लगा कर अपने रजिस्टर में दर्ज करना है ताकि भविष्य में यदि पर पूछा जाये तो कारण की जानकारी रहे। बैठक में बीएलओ ने कहा कि पूर्व में उन्होंने जो संशोधन तहसील स्थित मतदाता कक्ष को दिये थे वह अब तक सुधारे न जाने से मतदाताओं को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। बैठक में तहसीलदार भूपाल सिंह व नायब तहसीलदार के अलावा प्रशांत, विजय निरंजन, श्यामबाबू निरंजन, रवीन्द्र कुमार पांचाल, प्रहलाद सिंह, अशोक कुमार, लाखन सिंह आदि मौजूद रहे। शनिवार को माधौगढ़ विधानसभा आंशिक की बैठक होगी।
विज्ञापन