फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   home,police,report,injured,video

घर में घुसकर पुलिस कर्मियों पर युवक को पीटने क ा आरोप

Thu, 20 Jan 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
home,police,report,injured,video
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के तुलसी नगर में एक घर में घुसकर दो पुलिसकर्मियों ने बीमार शख्स से मारपीट की। आरोप रुपये मांगने का भी है। पुलिस अधिकारियों से शिकायत व वीडियो वायरल होने के बाद से विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

तुलसी नगर निवासी देवांशु गुप्ता ने बृहस्पतिवार को पुलिस उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। बताया कि बुधवार शाम लगभग सात बजे उसकी मां मोहल्ले में ही एक घर में खाना पकाने गई थी। उसके मकान में बाहर से कुंड़ी लगी थी। कुंडी खोलकर दो सिपाही उसके घर में घुस आए। घर में उसका बीमार भाई योगेश सो रहा था। पुलिस कर्मियों ने उसे जगाकर लात घूसों से मारापीटा, गालीगलौज की। पुलिस वाले 10 हजार रुपये की मांग करने लगे। इसके बाद धमकी देते हुए चले गए। उसके पास पुलिस कर्मियों के घर में घुसने व धमकी देने की रिकार्डिंग भी है। वह एक सिपाही को पहचानता भी हैं। पीड़ित ने अधिकारियों से मांग किया है कि दोषी पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट दर्जकर कड़ी कारवाई की जाए। उधर, सिपाहियों की दबंगई का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed