{"_id":"614389a98ebc3e3dce5687d1","slug":"home-police-co-arrest-city-orai-news-knp652599113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने घर में छापा मारकर कीमती मूर्तियां व अन्य सामान किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने घर में छापा मारकर कीमती मूर्तियां व अन्य सामान किया बरामद
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की दोपहर मोहल्ला उमरारखेड़ा में एक घर में छापामारी कर कीमती मूर्तियां व अन्य सामान बरामद किया। जबकि मौके पर मौजूद लोग भाग गए। वहीं पुलिस ने एक रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अभी तक किसी की गिरफ्तारी सार्वजनिक नहीं कर रही है।
शहर के मोहल्ला उमरारखेड़ा में कुछ संदिग्धों के होने की सूचना कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक घर में दबिश दी। भारी संख्या में पुलिस देखकर घर में मौजूद लोग भाग गए। पुलिस ने घर से कुछ कीमती मूर्तियां, चाकू व अन्य सामान बरामद किया। वहीं पुलिस ने एक रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस भागे हुए लोगों की तलाश कर रही है। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, भागे गए लोगो की तलाश की जा रही है।
--------------
माडल शाप पर शराबियों ने की मारपीट, हंगामा
उरई। शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित माडल शाप में बुधवार की रात शराबियों ने माडल शाप के अंदर जमकर हंगामा किया। माडल शाप के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। माडल शाप कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो शराबियों को पकड़कर डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उन्होंने अस्पताल में भी हंगामा काटा। (संवाद)
विज्ञापन
---------
चोरो की अफवाह से परेशान रहे ग्रामीण
सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के बघौरा गांव में बुधवार की रात किसी ने अफवाह फैला दी, कि गांव के बाहर चोर घूम रहे है। अफवाह सुनकर गांव के लोग दहशत में आ गए। घरों की छत पर चढ़कर शोरगुल मचाने लगे। पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांव के आसपास चोरो की तलाश की। लेकिन कहीं चोर नहीं दिखाई पड़े। इसके बाद ग्रामीण रातभर जागकर टार्च की रोशनी में चोरों को देखते रहे। पुलिस का कहना है कि किसी ने झूठी अफवाह फैला दी। जिससे ग्रामीण परेशान रहे। (संवादेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे