फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Holikotsav celebrated at Sitanath temple on Rang Panchami

रंग पंचमी पर सीतानाथ मंदिर में मना होलिकोत्सव

Mon, 16 Mar 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Holikotsav celebrated at Sitanath temple on Rang Panchami
मुरली मनोहर मंदिर में फाग खेलते स्वर्णकार समाज के लोग - फोटो : ORAI
कोंच। रंगों का पर्व होली मंदिरों में मनाया जा रहा है। शनिवार शाम रंग पंचमी पर प्राचीन सीतानाथ मंदिर में महिलाओं ने होलिकोत्सव मनाया। पहले उन्होंने भगवान सीतानाथ महाराज पर रंग और गुलाल उंडेला इसके बाद एक दूसरे को गुलाल लगा कर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

महिलाओं ने भजन गाकर सीतानाथ महाराज को रिझाने का प्रयास किया। ढोलक और मंजीरों की थाप से मंदिर गुंजायमान हो रहा था। महिलाओं ने बुंदेली होली गीत ‘उड़त गुलाल रंग भरे बादर, कोरे कोरे कलश मंगाए वामै घोरी केसर’ जैसे तमाम गीतों तथा रसिया गाकर रंगीली फुहारें छोड़ कर सीतानाथ महाराज को प्रसन्न करने का उपक्रम किया। वहीं कई विद्यालयों की शिक्षिकाएं भी सीतानाथ महाराज के साथ होली खेलने आईं थीं। इधर, नगर के क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा संचालित श्री मुरली मनोहर मंदिर में भी धूमधाम के साथ रंग पंचमी मनाई गई। महिलाओं द्वारा भगवान को गुलाल अर्पित कर जमकर एक दूसरे पर गुलाल फेंका। समाज की महिलाओं द्वारा फाग गायन कर नृत्य भी किया गया। अंत में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सुधा, मीरा, अंजली, कुसुम, मनीषा, रेणु, रूपा, रेखा, माधुरी, राधा, प्रज्ञा, श्रजल, अर्चना, रमा, चतुर्भुज चंदेरिया, अनिल कपूर, ममता आदि उपस्थित रहे।

भगवान मुरली मनोहर के साथ सेल्फी लेती महिलाएं

भगवान मुरली मनोहर के साथ सेल्फी लेती महिलाएं- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed