फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hold on to the indifference of MGNREGA wages

मनरेगा में उदासीनता पर रोका दो का वेतन

Sun, 21 Aug 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 21 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Hold on to the indifference of MGNREGA wages
चौपाल में समस्याएं सुनते मंडलायुक्त के राम मोहन व साथ में डीएम संदीप कौर। - फोटो : अमर उजाला
एक दिवसीय दौरे पर आए कमिश्नर के राम मोहन राव ने माधौगढ़ के कुरौंती व महोई गांव में रविवार को चौपाल लगाई। ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और लापरवाह अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई। मनरेगा में उदासीनता पर जिला समन्वयक व बीडीओ माधौगढ़ का वेतन रोकने की कार्रवाई की। पंचायत मित्र की ओर से की जा रही गड़बड़ी की शिकायतों
विज्ञापन


पर एसडीएम को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। कमिश्नर के तेवर तो तल्ख रहे लेकिन तय कार्यक्रम के मुताबिक किसी भी परियोजना का निरीक्षण नहीं किया।
विज्ञापन

माधौगढ़ के गांव महोई पहुंचे कमिश्नर केराम मोहन राव से उपासना ने बिजली न आने की शिकायत की। इस पर उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। ग्रामीणों से
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वह बिजली का कनेक्शन जरूर कराएं। इसके लिए विभागीय अधिकारी कैंप लगाएं। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक शिक्षा का हाल जाना। शिक्षक कुलदीप सिंह से उन्होंने पहाड़ा सुना। इसके अलावा रुचि, स्वाती, मनु व तनुष्का से भी गिनती, ओलम, पहाड़ा के अलावा अंग्रेजी पूछी। चारों छात्राओं के जवाब सुनकर वह खुश हो गए और इनाम भी दिया। लेखपाल के

क्षेत्र में कम आने की शिकायत पर कड़ी चेतावनी दी गई। ग्राम पंचायत कुरौंती में मनरेगा का हाल जाना। यहां पर मजदूरों ने काम न मिलने की शिकायत की। मनरेगा में लापरवाही देखकर उन्होंने माधौगढ़ खंड विकास अधिकारी को न केवल फटकार लगाई बल्कि उनका एक माह का वेतन रोक दिया। जिला समन्वयक पर भी वेतन रोकने की कार्रवाई की है। इसी के

साथ दोनों से स्पष्टीकरण भी मांगा है। कुरौती के पंचायत मित्र की भी शिकायतें हुई। इस पर एसडीएम माधौगढ़ को जांच करने के निर्देश दे दिए। ग्राम पंचायत सचिव अंगद सिंह की भी शिकायत हुई। इस पर उन्होंने जमकर फटकार लगाई और कहा कि इन्हें तो नेतागीरी से ही फुर्सत नहीं है तो आएंगे क्या। उन्होंने सेवा समाप्ति की चेतावनी दी है। इसी तरह स्कूल में दूध

व फल न दिए जाने की शिकायत के साथ मेन्यू के मुताबिक एमडीएम नहीं दिए जाने की बात कही गई। एबीएसए विनोद कुमार गौतम भी क्षेत्र में कम दौरा करते है। इस पर उन्हें भी जमकर फटकार लगाई। कमिश्नर के तेवर देखकर एबीएसए बगले झांकते नजर आए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लें। इसके बाद वह महोई ग्राम पंचायत


पहुंचे। यहां पर निर्देश दिए  कि गांव क्षेत्र में कैंप लगाकर बिजली कनेक्शन दिए जाएं। उन्होंने सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ मिलने की बात भी ग्रामीणों से पूछी। इस दौरान डीएम संदीप कौर के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed