फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Historic ocean splendor returned Pond

लौट आया ऐतिहासिक सागर तालाब का वैभव

Thu, 28 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 28 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Historic ocean splendor returned Pond
सागर तालाब का रात में लिया गया विहंगम चित्र - फोटो : अमर उजाला

कोंच। नगर के बीचोबीच पालिका के पास स्थित ऐतिहासिक चंदेल कालीन सागर तालाब का सुंदरीकरण अब अंतिम चरण में है। तालाब में पानी भरने का काम चल रहा है। पालिका की महत्वाकांक्षी योजना इस तालाब में बोटिंग कराने की है जिसके लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो पालिका की 30 जुलाई को होने वाली बैठक में सागर तालाब को लेकर अहम प्रस्ताव पास किया जा सकता है। इसमें इसे पीपीपी मॉडल पर ठेके पर उठाने और विकसित करने के प्रस्ताव पर संस्तुति दी जा सकती है।   पिछले कई दशकों तक निकाय चुनाव का मुद्दा बने रहे सागर तालाब सुंदरीकरण का काम अब लगभग पूरा होने को है।

विज्ञापन


पालिका ने तालाब के चारों ओर की रेलिंग को ऊंचा किया है। साथ ही तालाब में पड़े सभी नालों को बंद कराने, बल्दाऊ धर्मशाला की ओर प्लेटफॉर्म बनवाने, तालाब की खुदाई, सफाई व पानी भरने के लिए नलकूप की स्थापना के काम पूरे हो चुके हैं। तालाब के ठीक बीचोंबीच आकर्षक फव्वारा भी लगाया गया है। जिससे रात में रंगीन रोशनी निकला करेगी। अब इस तालाब को पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार 30 जुलाई को नगर पालिका की आगामी बैठक के दौरान इस तालाब में बोटिंग की सुविधा विकसित करने और इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी पास हो सकता है। इसके तहत पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत ठेका उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed