फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Highest risk of diseases in 35 villages and localities

Jalaun News: 35 गांवों व मोहल्लों में बीमारियों का सर्वाधिक खतरा

Wed, 04 Oct 2023 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Highest risk of diseases in 35 villages and localities
उरई। जिले में मच्छर जनित बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में हाई रिस्क एरिया चिह्नित किए हैं। इन मोहल्लों में प्राथमिकता के आधार पर छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वाधिक खतरे वाले क्षेत्रों में डकोर ब्लॉक में करसान, पिया निरंजनपुर, पिंडारी में एट, नदीगांव में कुठौंदा, रूरा, कुदारी, रामपुरा ब्लॉक में नावर, जगम्मनपुर, निनावली जागीर क्षेत्र चिहिन्त हैं। वहीं माधौगढ़ में सरावन, महोई, हरौली, छिरिया सलेमपुर क्षेत्र में छिरिया सहाव, कुठौंद ब्लॉक क्षेत्र में बाबली में मच्छरों का प्रकोप अधिक है। सिरसाकलार व ऐकों, बाबई क्षेत्र में नूरपुर, मुसमरिया, चुर्खी, कदौरा ब्लॉक में मुहारी, अकबरपुर, इटौरा में मच्छर अधिक हैं। कालपी नगर क्षेत्र में तरीबुल्दा, गणेशगंज, जालौन नगर में तोपखाना, कोंच में गांधीनगर और उरई नगर क्षेत्र में उमरारखेरा, नया पटेलनगर, राजेंद्रनगर, गांधीनगर, तुलसीनगर, शांतिनगर को हाई रिस्क एरिया में चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन





रोग के लक्षण दिखे तो मरीज का डाटा होगा संकलित
उरई। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जिले में मंगलवार से शुरू हो गया। जिला अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीडीओ भीमजी उपाध्याय ने संचारी रोग नियंत्रण और जागरूकता की शपथ दिलाई। उन्होंने लोगों से मच्छर जनित बीमारियों और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की। इसके साथ ही जांच के दौरान मरीज में लक्षण मिलने पर उनका पूरा डाटा एकत्र कर मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ व नोडल अधिकारी संचारी रोग डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में विशेष संचारी रोग नियंक्षण अभियान का शुभारंभ हो गया है, यह 31 अक्तूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाएगी। बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। ऐसे व्यक्ति का पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा।
इस दौरान एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण, प्रशासनिक अधिकारी उत्तम प्रकाश, डब्लूएचओ की एसएमओ डॉ. अवनिता मिश्रा, बायोलाजिस्ट भावना वर्मा, अरबन को-आर्डिनेटर संजीव चंदेरिया, एचईओ अरविंद सिंह, सीडीपीओ विमलेश आर्या, डीपीएम डॉ. प्रेम प्रताप सिंह, संदीप गहोई, डॉ. ममता स्वर्णकार, लक्ष्मणदास बाबानी, सुरेश नागर, डॉ. कुलदीप सिंह, सिद्धार्थ कुशवाहा, आशुतोष वाजपेयी, मैत्रेय प्रभाकर, कुलदीप गुप्ता, अमर सिंह आदि रहे। रैली विभिन्न मार्गों से होकर वापस जिला अस्पताल में आकर समाप्त हुई।




इन विभागों को दी गई जिम्मेदारी
संचारी रोग नियंत्रण अभियान में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। नगर पंचायत विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, सूचना और उद्यान विभाग की सहभागिता रहेगी। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। जहां भी मच्छर पनपने की संभावना होगी। वहां नगर पालिका,नगर पंचायत व जिला पंचायत राज विभाग द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed