फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   health,SP,DM,bank,blood

स्वास्थ्य शिविर में 103 मरीजों की जांच, 19 ने किया रक्तदान

Sat, 01 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
health,SP,DM,bank,blood
आर्यावर्त बैंक के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जानकारी लेती डीएम व एसपी। - फोटो : ORAI
उरई। आर्यावर्त बैंक और केयर हेल्थ एंश्योरेंस लिमिटेड की ओर से बैंक की क्षेत्रीय शाखा परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन आयोजन किया गया। इसमें 19 लोगों ने रक्तदान किया। जबकि स्वास्थ्य शिविर में 103 मरीजों की जांच हुई।
विज्ञापन

इससे पहले शिविर का शुभारंभ डीएम प्रियंका निरंजन एवं एसपी रवि कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि नए साल पर इस तरह का आयोजन अच्छी बात है। स्वास्थ्य परीक्षण में चिकित्सकों ने 103 मरीजों की जांच की और उन्हें सलाह दी। जबकि जिला अस्पताल ले आई ब्लड बैंक की टीम की देखरेख में 19 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान आर्यावर्त बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी कुशवाहा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अनुपम गुप्ता, नाबार्ड के जिला प्रबंधक प्रकाश कुमार, मार्केटिंग मैनेजर दिनेश कुमार, आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि कैंप में बैंक स्टाफ और आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इस दौरान मुख्य प्रबंधक राजकुमारी दोहरे, वरिष्ठ प्रबंधक आरआर सिंह, अमित राज, अरविंद त्रिपाठी, सुरभि गुप्ता, राधिका तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed