फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   health

स्वास्थ्य मेले में 2178 मरीजों की हुई जांच

Mon, 29 Nov 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
health
उरई। जिले के छह शहरी और 30 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में 1026 पुरुष, 804 महिलाओं व 348 बच्चों समेत 2178 मरीजों की जांच की गई। मेले में सबसे ज्यादा 440 मरीज त्वचा संबंधी समस्या के आए। 12 मरीजों की हालत ठीक न होने पर उन्हें एंबुलेंस से उच्च संस्थान के लिए रेफर किया गया। मेले में 223 आयुष्मान कार्ड बनाए गए और 187 की कोविड की जांच की गई। बुखार से पीड़ित 73 मरीजों की मलेरिया की जांच की गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में सुबह से मरीजों की भीड़ उमड़ने लगी। मेले में 82 डॉक्टरों, 233 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। स्वास्थ्य कर्मियों ने 73 मरीजों की हेपेटाइटिस की जांच की, नौ मरीजों के आंखों का परीक्षण किया गया। 53 गर्भवती महिलाओं की जांच कर उनका वजन, हीमोग्लोबिन आदि चेक किया गया।
विज्ञापन

शिविर में 133 बुखार के रोगी, 18 लीवर संबंधी समस्या से पीड़ित, 184 सांस संबंधी दिक्कतों से पीड़ित आए। 80 डायबिटीज, 64 ब्लड प्रेशर के मरीज थे। 17 ऐसे मरीज थे, जिन्हें खून की कमी थी। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों से कहा गया है कि वह मेले में आने वाले लोगों को वैक्सीनेशन के लिए भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed