फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   health,cms,CMO,doctor,rest house

आरोग्य मेले पर बढ़ा भरोसा, विशेषज्ञों से लिया परामर्श

Sun, 17 Apr 2022 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
health,cms,CMO,doctor,rest house
सिरसा कलार पीएचसी ब्लड प्रेशर की जांच कराती गर्भवती महिला - फोटो : ORAI
उरई। जिले के 36 स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। जिनमें 78 चिकित्सकों तथा 301 पैरामेडिकल स्टाफ ने 753 पुरुषों, 717 महिलाओं समेत 1712 रोगियों का परीक्षण किया। जिसमें 242 बच्चे भी शामिल थे। इस दौरान 45 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 96 लोगों की कोविड एंटीजन टेस्ट किया गया। 23 रोगियों की मलेरिया कार्ड द्वारा तथा 23 रोगियों की हिपेटाइटिस की जांच की गई। 13 लोगों की आंखों का परीक्षण व 58 गर्भवती का परीक्षण किया गया। आठ रोगियों को उपचार के लिए उच्च केंद्रों के लिए रेफर किया गया। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने पीएचसी सोमई में आयोजित स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन फीता काटकर किया।
विज्ञापन

उधर, आटा में सुबह दस बजने से पहले ही आरोग्य मेले में डॉक्टरों को दिखाने के लिए आटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। घड़ी में दस बजते ही एसीएमओ डॉ. एसडी चौधरी और मेडिकल के डॉ. मयंक और स्त्री रोग विषेशज्ञ डॉ. रूपल अन्य डॉक्टरों के साथ बैठ गईं। मेले का सबसे ज्यादा लाभ महिला मरीजों को मिला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 83 मरीजों ने दिखाया। इसमें 41 पुरुष, महिलाएं 29 व 13 बच्चों स्वास्थ्य ने डॉक्टरों से परामर्श लिया। सबसे ज्यादा 21 मरीज सर्दी जुकाम के पहुंचे। आठ आयुष्मान गोल्डनकार्ड भी बनाए गए। कई मरीजों को लक्षण मिलने पर उन्हें जांच भी लिखी गई। गर्भवती महिलाओं के लिए हरी सब्जियों का अलग से एक काउंटर लगाया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि गर्मी का समय चल रहा सबसे ज्यादा गर्भवती महिला हरी सब्जियों का सेवन करें। हरी सब्जियों का सेवन करने विटामिन की कमी पूरी होती हैं।इस मौके पर कदौरा सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक चक, पीएचसी प्रभारी अमित कुमार शर्मा, अरविंद राठौर, कोपल श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन

--------------------
फोटो-20-माया देवी।
ग्रामीण बोले, उरई तक की दौड़ बची
आटा निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला माया देवी ने बताया कि उनको ब्लड प्रेशर की शिकायत हैं। वह दूसरी बार मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में दिखाने आई हैं। उन्होंने बताया कि मेले में बाहर से आए डॉक्टरों ने उनकी जांच की और दवाइयां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
फोटो-21-छोटेलाल।
आटा गांव के छोटेलाल पांचाल ने बताया कि वह पिछले दो साल से स्वांस की बीमारी से जूझ रहे हैं। कई जगह इलाज कराया मगर आराम नहीं मिलने पर आज मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में स्वांस का की दवाई ली है।
----------------------------
फोटो-14-सिरसाकलार पीएचसी में योगाभ्यास करते मरीज व डॉक्टर। संवाद
इलाज के साथ योगा कराया
सिरसाकलार। सिरसाकलार पीएचसी में रविवार को स्वास्थ्य मेले के दौरान जहां मरीजों का इलाज हुआ। वहीं योगाभ्यास भी कराया गया। जिसमें 40 का रजिस्ट्रेशन हुआ। मेले में गर्भवती की खून ब्लडप्रेशर की जांच अन्य मरीजों की शुगर, बीपी, बुखार, खांसी, खुजली के मरीज आए। इस दौरान डॉ. प्रदीप राजपूत, डॉ. पुष्पांजलि, फार्मासिस्ट योगेश कटियार, पुष्पा यादव आदि रहे। (संवाद)

-----------------------
महेबा में 37 मरीजों की जांच
कालपी। पीएचसी महेबा में चिकित्साधिकारी डॉ. शेख शहरयार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मौके 37 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर के उपचार किया गया। प्रीति तिवारी, डॉ. प्रतिज्ञा प्रनामी, कुंवर सिंह, गुलरेज खान के द्वारा मेले में आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा जीवन रक्षक दवाईयों का वितरण किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed