{"_id":"6a149419a9c19ef8e509878c","slug":"head-on-collision-between-scooter-and-bike-on-malanga-bridge-two-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-144712-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मलंगा पुल पर स्कूटी-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मलंगा पुल पर स्कूटी-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल
विज्ञापन
कोंच। कोंच-उरई रोड स्थित मलंगा पुल पर सोमवार दोपहर स्कूटी और बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।
कस्बा एट निवासी गोविंददास (58) अपनी मोटरसाइकिल से कोंच के मारकंडेश्वर तिराहे स्थित एक दुकान पर अपने मित्र से मिलने आ रहे थे। वहीं लाजपत नगर निवासी उजेफ खान उर्फ डुग्गु सीएचसी में भर्ती अपनी मां को दिखाने के लिए सीएचसी जा रहा था। बताया गया कि मलंगा पुल पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए पर स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। दोनों चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तत्काल दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। (संवाद)