{"_id":"5fee14858ebc3e3c8d3bd29a","slug":"happy-new-year-2021-orai-news-knp6032641138","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और ट्वंटी-ट्वंटी खत्म, सब बोले- वेलकम 21","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और ट्वंटी-ट्वंटी खत्म, सब बोले- वेलकम 21
विज्ञापन
नववर्ष की संध्या पर विजय विक्रम रिसार्ट में जश्न मनाता परिवार।
- फोटो : ORAI
उरई/जालौन। साल ट्वंटी-ट्वंटी खत्म होते ही रात 12 बजे सब एक-दूसरे से बोले वेलकम 21। गुजरे साल में कोरोना महामारी ने सबको छकाया और अभी भी सभी प्रभावित हैं। इसके बावजूद गुरुवार को हर तरफ पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत का उल्लास दिखा। बाजारों में गिफ्ट, ग्रीटिंग, केक की जमकर खरीदारी हुई। शहर में कई स्थानों पर कोचिंग सेंटर, बेकरी, फास्ट फूड की दुकानों पर सजावट की गई। युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। उधर, पुलिस हाईवे स्थित होटल-ढाबों की निगरानी करती रही। रात में 12 बजते ही लोगों में एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
गुरुवार शाम से रात 12 बजे विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पा पार्टियां कर नए साल का स्वागत किया। अपनों को बधाई देने के लिए ज्यादातर ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। घरों में भी जश्न का माहौल रहा। केक की जमकर बिक्री हुई। बातचीत में लोगों ने बताया कि नए साल का स्वागत करने के लिए वे मंदिर आदि जगहों पर जाएंगे। उम्मीद जताई कि कोरोना की वैक्सीन आने से संक्रमण से लोगों को निजात मिलेगी।
उधर, होटल और रेस्टोरेंट संचालक गुरुवार को पूरा दिन तैयारियों में ही लगे रहे। राठ रोड और कालपी रोड के होटलों को पूरे दिन शाम की पार्टियों के लिए सजाया जाता रहा। ज्यादातर होटलों और रेस्टोरेंट में टेबल की कोई खास एडवांस बुकिंग भी नहीं हुई। अचानक बढ़ी ठंड के कारण भी ढाबों में भी हर बार की तरह रौनक नहीं दिखाई दी। फिर भी कालपी रोड स्थित जायसवाल टावर हो या स्टैंड के पास स्थित राधिका गार्डेन हो, सभी को देर शाम आने वाले ग्राहकों के लिए सजाया गया था। शाम के वक्त कुछेक परिवार भी होटलों और रेस्टोरेंट में नजर आए। राठ रोड स्थित विजय विक्रम रिसोर्ट को भी रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया था।