फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hail damage to be compensated

ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई की जाए

Sat, 28 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 28 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Hail damage to be compensated
अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देते किसान नेता। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष ने किसानों संग दो दिन पहले हुई ओलावृष्टि और बारिश से किसानों को हुए नुकसान के मद्देनजर अपर जिलाधिकारी को चार सूत्री ज्ञापन दिया। इसमें फसल को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। 26 जनवरी की देर रात व 27 जनवरी को तड़के हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को लेकर
विज्ञापन


शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार राजपूत एवं दर्जनों किसानों के साथ अपर जिलाधिकारी आरके सिंह के दफ्तर पहुंचे। पदाधिकारियों ने चार सूत्री मांगें रखते हुए कहा कि दो दिन पहले बारिश और ओलावृृष्टि से अधिकतर फसलें प्रभावित हुईं हैं, जिसका खेतवार सर्वे करा कर मुआवजा किसानों को दिया
विज्ञापन


जाए। इसके अलावा पूर्व में खरीफ की फसल का बीमा क्लेम एवं शासन से राहत राशि अभी तक किसानों को नहीं दी गई है। उसका भी तत्काल भुगतान कराया जाए। किसानों की समस्याएं बताते हुए कहा कि बुंदेलखंड में किसान कई साल से दैवी आपदाओं से जूझता आ रहा है। इसको देखते हुए समस्त सहकारी एवं सरकारी कर्जे माफ किए जाएं। अन्ना पशुओं से हो
विज्ञापन
विज्ञापन


रहे फसलों के नुकसान से जनपद का किसान बुरी तरह आहत हो चुका है, जिसे लेकर किसान यूनियन ने जिला प्रशासन से इसका अविलंब समाधान किए जाने की मांग की है। इस मौके पर डॉ. द्विजेंद्र सिंह, भगवानदास मास्टर, रामकुमार नेता, सुनील दुबे, भानू प्रताप, राम प्रकाश, संजय, ओमप्रकाश समेत कई किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed