फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Govardhan Puja is the worship of life-giving nature - Shivshankaranand

Jalaun News: जीवन देने वाली प्रकृति की पूजा है गोवर्धन पूजा - शिवशंकरानंद

Thu, 05 Jan 2023 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja is the worship of life-giving nature - Shivshankaranand
कोंच। ब्लॉक परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में गुरुवार को कथा व्यास स्वामी शिवशंकरानंद सरस्वती ने महारास, गोपी गीत और गोवर्धन पूजा के प्रसंग सुनाए। कथा व्यास ने कहा, गोवर्धन पूजा उस प्रकृति की पूजा है, जो जीवन दायिनी है। उन्होंने महारास को लेकर कहा कि आत्मा का परमात्मा से मिलन और एक भक्त का भगवान के प्रति ऐसा निश्चल प्रेम ही महारास है।
विज्ञापन

कथा व्यास ने बताया कि महारास बहुत ही मनोहर व प्रेम से परिपूर्ण है, जिसकी केवल कल्पना मात्र ही सबके हृदयों को भावपूर्ण कर देती है। इस तरह आत्माओं का परमात्मा से मिलन बहुत ही विचित्र है। कथा व्यास ने कहा, ब्रजवासियों को इंद्र की पूजा की तैयारियां करते देख गोपाल कृष्ण ने उन्हें इंद्र के बजाय उस गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए कहा, जो जीविकोपार्जन के लिए सब कुछ देता है।
विज्ञापन

ब्रजवासियों ने कृष्ण का कहना मानकर गोवर्धन की पूजा की तो इंद्र ने कुपित होकर प्रलयंकारी वर्षा कर ब्रजवासियों को परेशान किया। कृष्ण ने अपनी कनिष्का पर गोवर्धन धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा की और इंद्र का गर्व चूर किया। अंत में कथा परीक्षित विरमा पटेल ने भागवत जी की आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed