फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gopashtmi bossy service of the pilgrims

गोपाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने की गौ सेवा

Fri, 20 Nov 2015 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Fri, 20 Nov 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gopashtmi bossy service of the pilgrims

गोपाष्टमी का पर्व गुरुवार को द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण में उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गौसेवकों ने सामूहिक रूप से गाय तथा बछड़ों की पूजा-अर्चना की। वहीं, आयोजकों ने गौपालकों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन



गोपाष्टमी के महापर्व पर साप्ताहिक सुरभि संदेश व गौरक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण में नगर के वरिष्ठ साहित्यकार पं. पूरनचंद्र मिश्रजी की अध्यक्षता व रंगवाटिका अयोध्या से पधारे श्री श्री 1008 स्वामी हरि सिद्ध शरण जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में उत्साहपूर्वक गोपाष्टमी का महापर्व मनाया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ गौ-गोपाल दर्शन व गौ-ग्रास वितरण के साथ हुआ। इसके उपरांत मुख्य अतिथि, गौसेवकों तथा उपस्थित महिलाओं द्वारा वैदिक रीति से गाय, बछड़ों की सामूहिक पूजा-अर्चना की गई तथा गौवंश को गौ-ग्रास का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने सामाजिक, आध्यात्मिक तथा आर्थिक लाभ के बारे में बताते हुए आज के समय में गौ-पालन की आवश्यकता पर बल दिया।  वहीं, आयोजक अनिल शिवहरे ने उपस्थितजनों को गौ-मूत्र के स्वास्थ्य लाभ के बारे में लोगों को अवगत कराते हुए गौ-पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया।



अध्यक्षता कर रहे पं. पूरनचंद्र मिश्र ने गाय के आध्यात्मिक लाभ के बारे में चर्चा की। शिक्षाविद् डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने काव्य पाठ करते हुए गौ-महिमा का वर्णन किया।  इस मौके पर साधु राधेश्याम योगी, साधु अम्बिकानंद सरस्वती, राजासिंह, जगनाथ सिंह गुर्जर, पं. रूपनारायण द्विवेदी, जावेद अख्तर आदि मौजूद रहे।
-------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed