{"_id":"69ff86217ff45391990665ab","slug":"goods-worth-lakhs-burnt-in-a-fire-in-a-closed-house-orai-news-c-224-1-ori1005-144013-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बंद मकान में आग से लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बंद मकान में आग से लाखों का सामान जला
विज्ञापन
फोटो - 04 आग से जला घर का सामान। संवाद
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राम चबूतरा की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राम चबूतरा में बंद पड़े मकान में आग लग गई। देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
रामचबूतरा निवासी हामिद कुल्फी के कारोबार के सिलसिले में इन दिनों दिल्ली गए हुए हैं। इसी दौरान उनके बंद मकान में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। देखते-ही-देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों के अनुसार आग से फ्रिज, एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, बाइक, ई-रिक्शा की बैटरियां, सोफा सेट, बेड समेत अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं घर में रखे जेवर और नकदी भी आग की भेंट चढ़ गए। पीड़ित परिवार ने लाखों रुपये के नुकसान की बात कही है।
जब पड़ोसियों ने मकान से धुआं उठता देखा तब मामले की सूचना हुई। लोग मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।