{"_id":"5eac6c168ebc3e902576989b","slug":"goli-maarker-hatya-orai-news-knp557884611","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद को लेकर गोली मारकर उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद को लेकर गोली मारकर उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन
आटा । आटा थाना क्षेत्र के ग्राम जोराखेड़ा में किसान की गोलीमार कर हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व एक बाइक बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बता दें कि बीते मंगलवार की देर शाम को आटा थाना क्षेत्र के ग्राम जोराखेड़ा में किसान रमाकांत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी अर्चना ने गांव के 2 युवकों समेत चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी डा. सतीश कुमार व एएसपी डॉ अवधेश सिंह ने हत्यारोपियों की तलाश में टीम लगा दी थी।
आटा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, इटौरा चौकी इंचार्ज जीतेंद्र कुमार, कांस्टेबिल कौशल कुमार, मोहित, राजेश, गौरव व सत्येंद्र के साथ आटा थाना क्षेत्र के काहटा बेतवा नदी के पुल के नीचे बैठे आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में दुष्यंत पुत्र नारायण दास निवासी ग्राम जौराखेड़ा, प्रीतम सिंह पुत्र पुन्नालाल निवासी ग्राम सुनेहटा, अवधेश कुमार पुत्र बृजभूषण राजपूत निवासी ग्राम जौराखेड़ा, नितिन उर्फ सोनू पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम चंद्ररसी थाना कदौरा हैं। उनकी निशानदेही पर दो तमंचे, कई कारतूस व बाइक बरामद की है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि रमाकांत से विवाद हो गया था जिसके चलते उन्होंने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
दीपू द्विवेदी