फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Given the choice to block major exercise vigilance

ब्लाक प्रमुख चुनाव को देखते हुए बरतें सतर्कता

Tue, 19 Jan 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Tue, 19 Jan 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Given the choice to block major exercise vigilance
सोमवार की
विज्ञापन
देर शाम कोतवाली में एएसपी ने अधीनस्थों की क्लास लगाई और अपराधों पर रोकथाम के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ब्लाक प्रमुख चुनाव को ध्यान में रखते हुए खासी सतर्कता बरतने के भी कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सर्किल में लापरवाह थानाध्यक्षों को चेतावनी दी कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निपटाएं।

सोमवार देर शाम एएसपी शकील अहमद ने कोतवाली कोंच में सर्किल के चारों थानों कोतवाली कोंच, थाना कैलिया, नदीगांव और एट के थानेदारों और थाना प्रभारियों की बैठक ली। इस दौरान एएसपी ने क्राइम कंट्रोल पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का सबसे पहला काम है अनुशासित ढंग से रह कर अपना काम करना है। एएसपी ने अपराधियों पर

पैनी नजर रखकर अपराधों पर नियंत्रण रखने को कहा। उन्होंने गश्त और पिकेट पर भी ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि जल्द होने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सतर्कता बरतने की जरूरत है। इस दौरान सीओ कोंच मनोजकुमार गुप्ता,

कोतवाल रूद्रकुमार सिंह, दरोगा राजवीर सिंह, उदयपाल सिंह, रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, दिनेश यादव, राजेन्द्र दुवे, एसओ कैलिया प्रमोदकुमार, एट से एसओ वीरेन्द्रसिंह, घनश्याम यादव एसओ नदीगांव मिथलेश आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed