फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Girl student waiting for bus hit by car, dies

Jalaun News: बस का इंतजार कर रही छात्रा को कार ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 15 Sep 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Girl student waiting for bus hit by car, dies
माधौगढ़। परीक्षा देने सहेली के साथ जा रही छात्रा सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर गड्ढे में गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने छात्रा को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। चालक कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुरा गांव निवासी विनोद सिंह की 19 वर्षीय पुत्री राखी गुरुवार की सुबह 10 बजे बीए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा देने गांव की ही छात्रा क्षमा और रिया के साथ माधौगढ़ के बहादुर सिंह डिग्री कॉलेज में समाजशास्त्र की परीक्षा देने जा रही थी।
विज्ञापन

घर से निकलने के बाद सड़क पर माधौगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर से वह उछलकर गड्ढे में गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे सीएचसी माधौगढ़ पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि छात्रा के पिता विनोद सिंह व भाई सागर सिंह गुजरात के सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करते है। छात्रा की मौत से मां वंदना सहित अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।

गांव के चश्मदीद हरी सिंह का कहना है कि वह घटना के समय वहां बैठा था। बंगरा की ओर से आ रही काले रंग की कार छात्रा को टक्कर मारते हुए भाग गई। स्व. वहादुर सिंह डिग्री कॉलेज माधौगढ़ के प्राचार्य प्रभात सिंह का कहना है कि राखी ने प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 81 फीसदी अंकों से पास की थी। वह पढ़ने में होशियार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed