फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gift of three big cowsheds, will get rid of stray cattle

Jalaun News: तीन बड़ी गौशालाओं की सौगात, छुट्टा गोवंश से मिलेगी निजात

Mon, 10 Apr 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 10 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gift of three big cowsheds, will get rid of stray cattle
फोटो संख्या-20- गोशालाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। संवाद
विज्ञापन

फोटो संख्या-21- महिला को आवास की चाबी सौंपते उपमुख्यमंत्री। संवाद
फोटो संख्या-22- एट मंडी में गेहूं क्रय केंद्र जानकारी लेते डिप्टी सीएम। संवाद
फोटो संख्या23- सोमई के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से बात करते उपमुख्यमंत्री। संवाद
फोटो संख्या-24- सोमई के प्राथमिक विद्यालय में बच्चे को गोद में उठाए डिप्टी सीएम। संवाद
फोटो संख्या-25- नंदकिशोर अहिरवार को गले लगाकर सरकार के कामकाज के बारे में जानकारी लेते डिप्टी सीएम। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जिले को तीन गोशालाओं की सौगात दी। इससे किसानों को छुट्टा मवेशियों की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को गोशालाओं में संरक्षित करने के निर्देश भी दिए।
उपमुख्यमंत्री रविवार को झांसी से सड़क मार्ग से जालौन जिले के एट पहुंचे। यहां पर उन्होंने गल्लामंडी में स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां से निकलकर सोमई में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इसके तुरंत बाद डकोर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सरसौखी में कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने डकोर के ग्राम पियानिरंजनपुर (बरहा) में वृहद गोशाला का लोकार्पण किया। यहीं से उन्होंने डकोर ब्लॉक के नुनसाई और कुठौंद ब्लॉक के जुगराजपुर में बनने वाली दो बड़ी गोशालाओं का शिलान्यास भी किया। कान्हा गोशाला में गोवंशों को गुड़, चना और मिठाई खिलाई। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में निराश्रित गोवंशों को गोशाला में संरक्षित किए जाए। साथ ही गोशाला में छायादार वृक्ष लगाने और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने के लिए भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन पीएचसी सोमई में गंदगी मिलने पर लगाई फटकार
उरई। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की नजरों से नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमई की गंदगी नहीं छिप सकी। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था सही न मिलने पर संबंधित को फटकार लगाई। कहा कि परिसर के अंदर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने औषधि भंडार कक्ष में दवाइयों की उपलब्धता को परखा। उन्होंने कहा कि सभी जरूरी दवाएं पीएचसी में उपलब्ध रहें। सुनिश्चित रहे कि मरीजों को बाहर की दवाई न लिखी जाए। सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा वह सीएचसी-पीएचसी का निरीक्षण करते रहें। अस्पतालों में दवाई, चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। (संवाद)

किसानों को न हो किसी भी प्रकार की समस्या
उरई। डिप्टी सीएम नवीन गल्ला मंडी एट में गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। कांटा, छाया, पानी आदि की व्यवस्था को देखकर कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होना चाहिए। उन्होंने किसान पंजीकरण रजिस्टर को भी देखा। खाद्य विपणन अधिकारी को क्रय केंद्र पर सभी आवश्यक संसाधन मौजूद रहने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र पर बिचैलिया का प्रवेश वर्जित रहे, यह सुनिश्चित रखे। किसानों के सीधे खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराईजा रही हैं।
जमीन पर बैठकर पूछा बच्चों का हाल, गोद में उठाया
उरई। उपमुख्यमंत्री ने डकोर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सोमई में कक्षा-1 से कक्षा-5 के छात्र-छात्राओं से बहुत देर तक बात की। उन्होंने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर उनसे स्कूल और पढ़ाई के बारे में पूछा। इस दौरान उन्होंने एक बच्चे को माला पहनाई और उसे गोद में उठाकर निशुल्क पुस्तकें भी दीं। अन्य बच्चों को भी नई किताबें दीं। नई किताबें पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर हुआ है और अभिभावकों में यह विश्वास आ गया है कि यूपी के सरकारी स्कूल अब बदल गए हैं। स्कूल व्यावहारिक ज्ञान प्रणाली के आधार पर प्रत्येक बालक-बालिकाओं के सर्वांगीण के विकास के लिए प्रयत्नशील हैं।

घरों की चाबी और ऋण के प्रमाण पत्र दिए
उरई। डिप्टी सीएम ने मलिन बस्ती, वार्ड-18 पटेलनगर पश्चिमी का निरीक्षण किया। उन्होंने मुहल्लेवासियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित को निर्देशित किया कि साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें ताकि संक्रामक बीमारियों से रोका जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनाओं के सात लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के छह लाभार्थीयों को चाबी का वितरित की। उन्होंने कहा कि ठेले, खोमचे लगाने वालों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से 10 हजार रुपये की धनराशि दी जा रही है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, डीएम चांदनी सिंह, एसपी ईरज राजा, सीडीओ डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव, सीएमओ डॉ एनडी शर्मा आदि मौजूद रहे।

सरकार कैसी चल रही है बाबा
उपमुख्यमंत्री शहर के हड्डी मील स्थित मलिन बस्ती में आयोजित लोगों को प्रधानमंत्री आवास और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की चाबी और प्रमाणपत्र दे रहे थे। कार्यक्रम के बाद जैसे ही वह कार में बैठने को बढ़े तो नीम की छांव में खड़े बस्ती निवासी बुजुर्ग नंदकिशोर अहिरवार को देखा। वह उनके पास चलकर गए और गले से लगाते हुए बोले बाबा सरकार कैसी चल रही है। जिस पर बुजुर्ग खुशी से बोले साहब आप लोग अच्छा काम कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने मोहल्ले के अन्य लोगों से भी बात की और उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed