फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   gaftranya divas

उड़ाए तिरंगे गुब्बारे, परेड को भी दी सलामी

Thu, 28 Jan 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
gaftranya divas
उरई। जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल, कॉलेजों, सरकारी विभागों में ध्वजारोहण हुआ। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम डॉ. मन्नान अख्तर ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में डीएम और एसपी डॉ यशवीर सिंह ने तिरंगे रंग में रंगे गुब्बारे उड़ाए और परेड को सलामी भी गई। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सांसद भानु प्रताप सिंह, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, एएसपी डॉ अवधेश कुमार सिंह, सीओ उरई संतोष कुमार, आरआई अवधेश यादव आदि रहे। भव्य सजावट के लिए आरटीसी प्रभारी शिवगोपाल को सम्मानित किया गया।
जिला दीवानी न्यायालय में जिला जज अशोक कुमार सिंह ने झंडे को सलामी दी। इस दौरान न्यायाधीश अमित पाल सिंह, एडीजे प्रथम रीता गुप्ता, कुटुंब न्यायाधीश निशा सिंह, एडीजे सुरेश चंद्र, श्रीप्रकाश तिवारी, अनिल कुमार यादव, गुलाम मुस्तफा, विजय बहादुर, प्रशांत कुमार, सीजेएम महेंद्र कुमार रावत, सिविल जज विवेक कुमार सिंह के अलावा बारसंघ पदाधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे। शहर में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। इसमें वैभव गौर, प्रिंस त्रिपाठी, अभिषेक पटेल, यगेश पाल, अजय चौधरी, अभिषेक राजावत आदि रहे।
विज्ञापन

स्कूल कालेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम
उरई। झांसी रोड स्थित बंशीधर डिग्री कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रबंधक उमेश चंद्र अग्रवाल, अमित अग्रवाल, प्राचार्य रणवीर सिंह, डॉ अनंत, आभा आदि रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में वंदना गीत प्रस्तुत किया गया। यहां गोविंद श्याम, कांता प्रसाद त्रिपाठी, सीताराम शुक्ला, आशुतोष त्रिपाठी आदि रहे। सर्वोदय इंटर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सर्वोदय इंटर कालेज में गणतंत्र दिवस पर संस्थापक प्रधानाचार्य शिरोमणि सिंह व सामाजिक न्याय एवं किसान मंच के अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी ने ध्वजारोहण किया। यहां शालीग्राम, मेवालाल निरंजन, रामशरण, चतुर सिंह, सुरेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। लल्ला सिंह डिग्री कालेज बरहा में सेवायोजना के छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ सभाएं लगाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान दिलीप सिंह, डॉ अशोक शर्मा, अभिलाख सिंह आदि मौजूद रहे। पेंशनर्स एसो. की ओर से भी ध्वजारोहण किया गया। इसमें विनोद कुमार खरे, शिवराम तिवारी, ब्रहमदत्त पाठक, राजेंद्र श्रीवास्तव, उदयवीर सिंह सेंगर, राम प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालौन/ माधौगढ़। तहसील कार्यालय में एसडीएम गुलाब सिंह ने ध्वजारोहण किया। चेयरमैन गिरीश कुमार गुप्ता एवं नगर पालिका परिषद में ईओ डीडी सिंह ने ध्वजारोहण कर शहीदों को याद किया। ब्लॉक परिसर में बीडीओ महिमा विद्यार्थी एवं मंडी में मंडी सचिव सर्वेश कुमार शुक्ल व बिजलीघर पर एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने ध्वज फहराया किया। सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. नितिन मित्तल, कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय में रामराजा निरंजन, महाराणा प्रताप साइंस इंटर कालेज के प्रबंधक मंगल सिंह चौहान, कन्हैया लाल अग्रवाल बाल विद्या मंदिर के उप प्रबंधक विपुल अग्रवाल, रामश्री मेमोरियल एक डमी में प्रबंधक अनिल पुरवार ने झंडा रोहण किया। एमएलबी इंटर कालेज में संचालक भूपेश बाथम, एनपीएस एकेडमी में प्रधानाध्यापक जावेद अख्तर, सूबेदार जयेंद्र सिंह बालिका बाल विद्या मंदिर में प्रबंधक सतीश सिंह सेंगर ने ध्वजारोहण किया।

भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण के दौरान नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, निशा माहेश्वरी आदि रहे। बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय पर अध्यक्ष प्रदुम्न दीक्षित इटहिया, मोहल्ला कटरा स्थित सपा कार्यालय पर पूर्व नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, सिटी कॉम्प्लेक्स पर थोपन यादव, प्रसपा नेता दीपू त्रिपाठी के आवास पर रामेंद्र त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। वहीं श्रीवीर बालाजी हनुमानजी मंदिर पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया। माधौगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम सालिकराम ने तहसील में, सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सीओ कार्यालय, कोतवाल वीएल यादव ने कोतवाली में, डॉ वीके राजपूत ने सीएचसी में, बीडीओ दीपक कुमार ने ब्लाक कार्यालय में, प्रबंधक गौरव पटेल ने इंडियन बैंक, प्रबंधक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। बहादुर सिंह डिग्री कालेज, प्रबंधक अजय पाल सिंह ने ज्ञानदीप हाईस्कूल, प्रबंधक राजकुमार गुप्ता ने गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में, बीईओ सर्वेश सिंह ने बीआरसी में, प्रधानाचार्य कुमोदिनी देवी ने पूर्व माध्यमिक में ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed