फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Funeral with guard of honor

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार

Wed, 16 Jan 2019 11:42 PM IST
gaurav gaurav जालौन
जालौन Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 16 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Funeral with guard of honor
सिपाही को गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
कुठौंद। प्रयागराज कुंभ मेला ड्यूटी में जिले के सिपाही की सोमवार की रात ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई थी। सिपाही का शव मंगलवार की शाम उसके गृह ग्राम पहुंचा। बुधवार की सुबह औरैया स्थित यमुना तट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंत्येष्टि की गई। सिपाही के दस वर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद सभी की आंखें भर आईं।
विज्ञापन


कुठौंद थाना क्षेत्र के ऊमरी गांव निवासी इंद्रेश कुमार (42) ललितपुर जिले के महरौनी थाने में सिपाही के पद पर तैनात थे। प्रयागराज में कुंभ मेला में उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। सोमवार की रात कुंभ मेला ड्यूटी के दौरान उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम प्रयागराज से उनका शव गांव ऊमरी पहुंचा। बुधवार की सुबह औरैया स्थित यमुना नदी किनारे पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर सलामी दी। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। दस वर्षीय पुत्र प्रिंस ने पिता को मुखाग्नि दी। शवयात्रा में पूर्व मंत्री चैनसुख भारती, सब इंस्पेक्टर रामवीर सिंह, सिपाही अजय नायक, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed