{"_id":"69adc093e49a8e26a609b2cb","slug":"fuel-shortage-rumours-lead-to-rush-at-petrol-pumps-orai-news-c-224-1-ori1005-141349-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ईंधन की कमी की अफवाह, पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ईंधन की कमी की अफवाह, पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और अमेरिका-इस्राइल सहित कई देशों के बीच चल रहे तनाव और युद्ध की खबरों के बीच जिले में पेट्रोल-डीजल को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगी हैं। पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ने लगी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने तथा आपूर्ति प्रभावित होने की चर्चा के कारण लोग पहले से ही ईंधन का भंडारण करने लगे हैं।
स्थिति यह है कि जो लोग सामान्य दिनों में 100 या 200 रुपये का पेट्रोल भरवाते थे, वे अब 500 रुपये या उससे अधिक का पेट्रोल भरवा रहे हैं। कुछ लोग तो प्लास्टिक की केन और डिब्बों में पेट्रोल और डीजल भरवाकर घरों में भी जमा कर रहे हैं। वहीं अधिकारियों ने पर्याप्त आपूर्ति होने की बात कही है।
जिन पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा रहता था। वहां भीड़ नजर आ रही है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि पिछले दो दिनों में अचानक मांग बढ़ गई है। आमतौर पर जितना ईंधन रोजाना बिकता था, उससे ज्यादा की बिक्री हो रही है। हालांकि अभी तक आपूर्ति में किसी तरह की कमी नहीं है और पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। इसी तरह रसोई गैस पर भी लोगों में चिंता देखी जा रही है। गैस एजेंसियों के अनुसार कई उपभोक्ता पहले से ही सिलिंडर की बुकिंग कराने लगे हैं ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
एजेंसी संचालकों का कहना है कि पहले एक व्यक्ति की महीने में एक या दो बुकिंग आती थी लेकिन पिछले दो दिनों में बुकिंग की संख्या में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय विवाद और युद्ध की स्थिति लंबी चली तो पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसी आशंका के कारण वे पहले से ही ईंधन का इंतजाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
हालांकि जिला पूर्ति विभाग ने इन अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं है।