फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   From January to September, 180 families were saved from disintegration.

Jalaun News: जनवरी से सितंबर तक 180 परिवारों को बिखरने से बचाया गया

Tue, 30 Sep 2025 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
From January to September, 180 families were saved from disintegration.
उरई। महिला परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने जनवरी से लेकर सितंबर तक सुनवाई के दौरान 180 परिवारों को बिखरने से बचा लिया। वैचारिक मतभेद की वजह से टूटने वाले परिवारों को यहां सुना जाता है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि कार्यालय में स्थापित महिला परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने पति-पत्नी और उनके अन्य परिजनों के बीच उपजे जटिल विवादों में गहन काउंसलिंग की, प्रत्येक मामले में उन्होंने दोनों पक्षों को धैर्यपूर्वक सुना, उनकी भावनाओं को समझा, और विवाद की जड़ तक पहुंचने का प्रयास किया। उनके प्रयासों का परिणाम चमत्कारी रहा। कई ऐसे दंपती जो अलग होने की कगार पर थे, उन्होंने काउंसलिंग के बाद भविष्य में आपस में लड़ाई-झगड़ा न करने और पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले सात दिनों में 17 परिवारों को बिखरने से बचा लिया गया। जनवरी से सितंबर तक 180 परिवारों को बिखरने से बचाया गया है। जब आपसी सुलह हो जाती है, तो काउंसलरों द्वारा दंपती जोड़ों को न केवल शुभकामनाएं दी जाती हैं, बल्कि उन्हें यह सलाह भी दी जाती है कि वे एक-दूसरे के साथ सामंजस्य स्थापित कर पारिवारिक दायित्वों का सही प्रकार से निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed