फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fourth class worker hanged due to illness

बीमारी से परेशान चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने फांसी लगाई

Tue, 20 Apr 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Fourth class worker hanged due to illness
मृतक संजय की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
उरई। बीमारी से तंग आकर बीएसए दफ्तर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन जब बाजार से घर लौटे तो शव फांसी पर लटकता देख चीख पुकार मच गई। पास-पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के मुताबिक मृतक शुगर की बीमारी से पीड़ित था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला नया पाठकपुरा निवासी संजय बाथम (42) पुत्र कढोरे बीएसए दफ्तर में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर कार्यरत था। सोमवार की शाम उसने पत्नी व बच्चों को बाजार से सामान खरीदने के लिए भेज दिया। घर में अकेले रह जाने के बाद उसने कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। पत्नी बच्चे जब घर आए तो उसको फंदे पर लटका देखा। रोते-बिलखते परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शुगर की बीमारी से पीड़ित थे। इस वजह से मानसिक रूप से हमेशा परेशान रहा करते थे। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई आरोप प्रत्यारोप की बात भी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed