फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four-year-old innocent was introduced to mother

चार साल के मासूम को मां से मिलाया

Fri, 29 Jan 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old innocent was introduced to mother
कोतवाली पुलिस ने मां को मिलाया मासूम बेटे से। - फोटो : ORAI
जालौन। बाजार आई महिला के साथ आया मासूम मां से अलग हो गया। यह जानकारी महिला ने पुलिस को दी तो महज दो घंटे में उसने मशक्कत कर बच्चे को ढूंढ दिया। बच्चा जब मां के सुपुर्द किया तो दोनों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

नदीगांव थाना क्षेत्र के कटहरी गांव निवासी हेमलता पत्नी मानसिंह अपने चार वर्षीय पुत्र इशान के साथ बाजार आई थी। बाजार में खरीदारी करते समय मासूम अपनी मां से बिछड़ गया और कहीं निकल गया। खरीददारी करने के बाद जब मां बच्चे को देखा तो वह नहीं मिला। आसपास तलाश करने के बाद भी जब महिला को बच्चा नहीं मिला तो उसने रोते हुए इसके बारे में चौकी प्रभारी को जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी हमराहियों के साथ बच्चे को खोजने में जुट गए । लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने मोहल्ला तोपखाना में बच्चे को खोज लिया। पुलिस बच्चे को लेकर कोतवाली आई और मां को सूचना दी। मां के कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने बच्चे को मां के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को पाकर मां के चेहरे पर खुशी लौट आई और खुशी से आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed