फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four women arrested for theft of pendants and dolls.

Jalaun News: पेंडल और गुरिया चोरी में चार महिलाएं गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Four women arrested for theft of pendants and dolls.
कोंच (उरई)। सीएचसी में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर महिला के गले से मंगलसूत्र काटकर पेंडल और गुरिया चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने गिरोह की चार महिला बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक महिला कोंच के भगत सिंह नगर की रहने वाली है, जबकि तीन महिलाएं आगरा की बताई गई हैं।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के ग्राम वर्ध निवासी ज्योति सोमवार को सास मायादेवी और देवर प्रमोद के साथ कोंच सीएचसी में उपचार के लिए आई थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर उनके गले से मंगलसूत्र काटकर पेंडल और एक गुरिया चोरी कर ली गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें भगत सिंह नगर निवासी मुस्कान, राधिका उर्फ अनुराधा, रचना और वर्षा उर्फ गुलाल शामिल हैं। राधिका, रचना और वर्षा मूल रूप से रेलवे कॉलोनी टूंडला, जिला फिरोजाबाद की रहने वाली हैं और वर्तमान में शाहगंज, जिला आगरा में रह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि महिला पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में मुस्कान के पास से सोने का पेंडल, एक गुरिया और 50 रुपये, राधिका के पास से 2140 रुपये तथा रचना के पास से 2520 रुपये बरामद हुए। वर्षा के पास से पेंडलयुक्त दो मंगलसूत्र बरामद किए गए। बरामद नकदी की कुल रकम 4710 रुपये बताई गई है।
सीओ ने बताया कि राधिका के विरुद्ध वर्ष 2020 में थाना ताजगंज, कमिश्नरेट आगरा में इसके अलावा वर्ष 2025 में थाना वृंदावन, जनपद मथुरा में भी मामला दर्ज हुए है। वहीं वर्षा के विरुद्ध वर्ष 2020 में थाना ताजगंज, कमिश्नरेट आगरा में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।



इंसेट-

भागवत पंडाल में हुई घटनाओं की जांच कर रही है पुलिस

कोंच। सीओ ने बताया कि कस्बे के बलदाऊ धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आरती/प्रसाद वितरण के दौरान हुई घटनाओं को लेकर भी जांच पड़ताल की जा रही है। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान दो दिन में करीब छह महिलाओं के गले में से सोने की चेन, मंगलसूत्र, मोती की माला के गुरिया, बीजासेन आदि जेवर चोरी हो घटनाएं को लेकर प्रार्थना पत्र दिए गए है। सीओ का कहना है कि संबंधित पीड़ित महिलाओं द्वारा दिए गए शिकायती पत्रों की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed