फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four trains running from Gorakhpur were cancelled, routes of some were reduced

Jalaun News: गोरखपुर से चलने वाली चार ट्रेनें रहीं निरस्त, कुछ के रूट घटाए

Mon, 05 May 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 05 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Four trains running from Gorakhpur were cancelled, routes of some were reduced
उरई। झांसी कानपुर रेलखंड पर मुंबई से गोरखपुर जाने-आने वाली चार ट्रेनें रविवार को निरस्त रहीं। कई ट्रेनों का संचालन गोमती नगर तक किया गया। जिसकी वजह से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


बता दें कि गोरखपुर स्टेशन के पास ट्रैक मरम्मत काम के चलते ब्लॉक चल रहा है। जिसमें गोरखपुर से मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम, पुणे व पनवेल की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन नहीं किया जा रहा है। जिसमें गोरखपुर से मुंबई जाने वाली संतकबीरनगर एक्सप्रेस, पुणे से गोरखपुर जाने वाली पुणे एक्सप्रेस, गोरखपुर से तिरुवंतपुरम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस, पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन अप और डाउन में नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22537 का संचालन गोरखपुर के स्थान की जगह लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन से किया जा रहा है। हैदराबाद से गोरखपुर जाने वाली डेक्कन एक्सप्रेस को गोरखपुर के स्थान पर गोमती नगर तक ही संचालित किया जा रहा है। जिसकी वजह से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है क्योंकि लखनऊ से सड़क मार्ग से यात्रा करने में अधिक किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों का रेल प्रशासन से कहना है कि जल्द ही इस समस्या से निजात दिलाया जाए। जिससे गोरखपुर से सीधे मुंबई दक्षिण पूर्व भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रा सुगमता से कर सकें। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि 5 मई तक ट्रैक मरम्मत का काम कर लिया जाएगा। इसके बाद यात्रियों की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed