फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four tasters arrested with jewelry

जेवरों संग चार टप्पेबाज गिरफ्तार

Tue, 16 Feb 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Four tasters arrested with jewelry
उरई (जालौन)। कुठौंद से सराफा व्यापारी की दुकान में टप्पेबाजी कर लगभग सवा दो लाख रुपये ले गए चार शातिर टप्पेबाजों को कुठौंद पुलिस ने वारदात के महज आधा घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से जेवर भी बरामद कर लिए हैं। पकड़े गए टप्पेबाजों में दो पुरुष व दो महिलाएं हैं। एएसपी ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस के मुताबिक, राजस्थान निवासी टप्पेबाजों ने बताया कि उनका गैंग लीडर हरियाणा निवासी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अवधेश सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर कस्बे के सराफ व्यापारी सागर सोनी ने पुलिस को सूचना दी कि दो पुरुष व दो महिलाएं उनकी दुकान पर जेवर खरीदने के लिए आए थे। उन्होंने सोने की अंगूठी व कान के बाला आदि देखे इसके बाद जेवर पसंद न आने की बात कहकर चले गए। उनके जाने के बाद जब दिखाई गई ज्वैलरी का मिलान किया गया, तो उसमें से तीन लेडीज सोने की अंगूठी, तीन जेंट्स सोने की अंगूठी व दो सोने के बाले गायब थे।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि सराफ की सूचना पर तत्काल कुठौंद पुलिस को एलर्ट किया गया। थानाध्यक्ष कुठौंद अरुण कुमार तिवारी की टीम ने वारदात के महज आधा घंटे के भीतर चारों टप्पेबाजों को मदारीपुर सड़क से गिरफ्तार कर लिया। चारों कहीं बाहर भागने की फिराक में थे। उनके पास से लगभग सवा दो लाख की ज्वैलरी व चार मोबाइल बरामद किए गए हैं। एएसपी ने बताया कि टप्पेबाज विक्रम पुत्र छित्तर व उसकी पत्नी, पप्पू पुत्र पुनिया व उसकी पत्नी अलवर राजस्थान के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी सितंबर 2020 में भी इसी दुकान से इसी प्रकार धोखाधड़ी कर एक जोड़ी झुमकी ले गए थे। वह भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गैंग लीडर धर्मेंद्र पुत्र रामकुमार निवासी हरियाणा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली कुठौंद पुलिस टीम थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक गोकुल सिंह, सिपाही प्रदीप सिंह, शिवम, शांति देवी, रागनी देवी को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed