फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four more died from Corona, 202 infected

कोरोना से चार और की मौत, 202 संक्रमित

Wed, 21 Apr 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Four more died from Corona, 202 infected
उरई। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार दूसरे दिन भी दो सौ से पार हो गई। बुधवार को 202 पॉजिटिव केस मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5660 हो गई है। बुधवार को भी चार लोगों की मौत हुई है। अब मृतकों की संख्या बढ़कर 64 पहुंच गई है। दूसरी ओर 4456 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 1140 एक्टिव केस हैं। सीएमओ डॉ. ऊषा सिंह का कहना है कि सैंपलिंग में तेजी आने से संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। सभी संक्रमितों के संपर्क के लोगों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से देर रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार की तरह बुधवार को भी चार कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। हालांकि मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को संक्रमितों की संख्या में मामूली कमी आई रही। मंगलवार को 227 संक्रमित मिले थे वहीं बुधवार को पॉजिटिव मरीजों की संख्या 202 रही। बुधवार को कोरोना से ठीक होने वाले 80 मरीजों को छुट्टी दी गई। अब तक 3,50,019 सैंपल लिए गए हैं। बुधवार को 917 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

सीएमओ का कहना है कि जहां भी नए केस मिले है, वहां सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। संक्रमितों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। लोगों को भी कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूक किया जा रहा है। संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बिना वजह घरों से बाहर न निकले। मास्क पहनकर और सामाजिक दूरी का पालन करें। हाथों को सैनिटाइजर और साबुन से धोते रहे। बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच जरूर कराए। इसके अलावा खांसी, जुकाम के मरीजों की भी कोरोना जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed