फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four killed, six injured in truck-Bolero collision

ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत में चार की मौत, छह घायल

Fri, 01 Feb 2019 11:50 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 01 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
Four killed, six injured in truck-Bolero collision
सड़क पर पलटा पड़ा ट्रक - फोटो : amar ujala

शहर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर गोविंदम ढाबे के पास सुबह आठ बजे सवारियों से भरी बोलेरो में ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद हुए धमाके से राहगीर भी सहम गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के बाद बोलेरो से लोगों को निकालने का काम शुरू किया। थोड़ी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। क्षतिग्रस्त बोलेरो से घायलों और शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


हादसे में बोलेरो मालिक और चालक मानवेंद्र सिंह (28) पुत्र मोती सिंह निवासी सधारा थाना आटा, ओमप्रकाश यादव (28) पुत्र लालाराम यादव निवासी भदरेखी थाना आटा, कक्षा आठ के छात्र कोमल (13) पुत्र रामसुमरन निवासी सधारा थाना आटा, रविंद्र उर्फ भल्ले (24) पुत्र पन्नालाल अहिरवार निवासी हैदलपुर थाना आटा की मौके पर मौत हो गई। सधारा निवासी विवेक पुत्र रामसुमरन, दीक्षा (9) पुत्री ओमकार, आटा क्षेत्र के संदी गांव निवासी कमाल खां पुत्र इस्माइल, साजन पत्नी कमल, बीरू अहिरवार पुत्र बलखंड़ी, संजय यादव पुत्र भगवान दीन निवासी भदरेखी और ट्रक में सवार ऊदल सिंह पुत्र कम्मू सिंह निवासी अजीतमल औरैया घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर मरने और घायलों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। यहां परिजनों के चीत्कार से माहौल गमजदा हो गया। सीएमएस समेत डॉक्टरों की टीम भी घायलों के इलाज में जुटी रही। सीओ सिटी संतोष कुमार का कहना है कि ट्रक चालक और क्लीनर की तलाश की जा रही है। अभी तक किसी ने हादसे की तहरीर नहीं दी है। बताया कि बोलेरो आटा से उरई सवारियां लाती और ले जाती थी, जिसमें स्कूली बच्चे भी होते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed