फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four bigha crops burnt by fire

आग से चार बीघा फसल जली

Fri, 07 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Fri, 07 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Four bigha crops burnt by fire
जली फसल का आंकलन करते लेेखपाल। - फोटो : अमर उजाला

खेत में रखी फसल में आग लग गई। सूचना पर जब तक दमकल गाड़ी पहुंची तब तक चार बीघा फसल जलकर राख हो गई। लेखपाल विजय ने गांव पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया। पीड़ित ने भी जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


डकोर निवासी बलवान पुत्र रामशरन ने बताया कि उसने दो दिन पूर्व तैयार गेहूं की फसल को काटकर खेत में रखी थी। जल्दी गेहूं को गल्ला मंडी बेचने के लिए ले जाना था। बुधवार देर रात एक बजे उसने आग लगने की सूचना मिली तो वह आनन-फानन में मौके पर पहुंचा। उसने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी और स्वयं ही आग बुझाने के प्रयास में जुट गया। शोर शराबा सुनकर पास पड़ोस के लोग भी आ गए।
विज्ञापन


तब तक दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। इससे पहले कि दमकल कर्मी आग पर काबू पाते पूरी फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित ने बताया कि आग से चार बीघा फसल जल गई। लेखपाल का कहना है कि किसान की फसल के नुकसान की भरपाई का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed