{"_id":"624c874a6d954f151e680b3b","slug":"former-school-teacher-cm-team-orai-news-knp6895439170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन बच्चों की संख्या आधी तो शिक्षक भी पूरे नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन बच्चों की संख्या आधी तो शिक्षक भी पूरे नहीं मिले
विज्ञापन
उरई। स्कूलों का नया सत्र शुरू हो गया है। बच्चों का आना भी शुरू हो गया है।पर बच्चों की संख्या नहीं बढ़ रही है। पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष आधे बच्चे ही स्कूलों में पहुंच रहे है। सोमवार को सीएम योगी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में स्कूल चलो अभियान चलाया गया। इसमें शत प्रतिशत बच्चों को स्कूल से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
मंगलवार को जब टीम ने स्कूलों की व्यवस्था देखीं तो स्कूलों में पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष आधे बच्चे ही मौजूद मिले। शिक्षकों का तर्क था कि बच्चे और उनके अभिभावक खेती किसानी में व्यस्त हैं। इसकी वजह से स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति मिली। यही नहीं कई जगह शिक्षक और शिक्षामित्र भी मौजूद नहीं मिले। बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि 30 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान है। इसमें स्कूल न जाने वाले शत प्रतिशत बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया जाएगा। यही नहीं पंजीकृत बच्चों की भी उपस्थिति बढ़ाई जाएगी। स्कूल न जाने वाले शिक्षकों के बारे में जानकारी कर कार्रवाई नहीं की जाएगी। कोशिश होगी कि शत प्रतिशत स्कूल खुले, बच्चे पहुंचे और पढ़ाई भी हो।
-------------------
फोटो-26-प्राइमरी स्कूल बम्हौरी में मिड डे मील खाते बच्चे। संवाद
केस-1-समय-10.30 बजे
66 पंजीकृत, 39 मिले मौजूद
कदौरा। कस्बे के मोहल्ला पुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सुबह 10.30 स्कूल में प्रधानाध्यापक राकेश कुमार बच्चों को पढ़ाते मिले। उन्होंने बताया कि अध्यापिका संध्या बेलदार छुट्टी पर है। पंजीकृत बच्चे 66 हैं। जबकि खेतों में कटाई आदि के कारण 39 बच्चे आए हैं। वहीं कस्बे के मोहल्ला बमहौरी प्राइमरी स्कूल में बच्चे भोजन करते मिले। पंजीकृत 61 में 32 बच्चे मौजूद थे। इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष कुमार ने बताया कि सहायक अध्यपक अपर्णा गुप्ता छुट्टी पर है, शिक्षामित्र अभिलाषा मौजूद है। वही राजकुमारी शिक्षामित्र छह माह से बगैर किसी सूचना के नदारत है। जिसकी सूचना उन्होंने उच्चाधिकारियों को दी है
विज्ञापन
-------------
केस-2-समय-11.05 बजे
फोटो-27-कन्या प्राइमरी स्कूल आटा में किताब पढ़ता बच्चा।
पंजीकृत 88, पहुंचे 25
आटा। एक अप्रैल से खुले परिषदीय स्कूलों में बच्चों का स्कूल आना शुरू हो गया है। आटा के कन्या प्राथमिक विद्यालय में 88 बच्चे पंजीकृत हैं। एक अप्रैल से खुले प्राइमरी स्कूलों में बच्चों आने लगे है। आटा के कन्या प्राथमिक विद्यालय में 88 बच्चें पंजीकृत हैं। जिसमें स्कूल खुलने के पहले दिन 15 बच्चें पढ़ने के लिए आए थे। धीरे- धीरे बच्चों के स्कूल आने की संख्या में बढ़ोतरी र्हुई है। मंगलवार को 25 बच्चें पढ़ने आए हैं। आटा के कन्या प्राथमिक विद्यालय में तीन अध्यापिका हैं। जिसमें प्रधानाध्यापिका शिवकुमारी, अध्यापिका शिल्पी द्विवेदी स्कूल में मौजूद मिली।
---------------