फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   former,police,rupees,team,jhansi mirjapur national higway

एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ा

Thu, 20 Jan 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
former,police,rupees,team,jhansi mirjapur national higway
उरई कोतवाली में झांसी से आई एंटी करप्शन टीम की गिरफ्त में लेखपाल हरीशंकर (बीच में) - फोटो : ORAI
उरई। पैतृक भूमि के दस्तावेज दाखिल खारिज करने में पांच हजार रुपये घूस लेते वक्त एक लेखपाल दबोच लिया गया। उसे झांसी की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। टीम लेखपाल को कोतवाली ले आई। यहां शाम तक पूछताछ के बाद टीम ने लेखपाल के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

उरई तहसील क्षेत्र के कुसमिलिया गांव निवासी राजेंद्र कुमार राजपूत के पिता का कुछ माह पहले बीमारी से निधन हो गया था। इसके चलते वह पैतृक कृषि भूमि को अपने नाम कराने के लिए दाखिल खारिज के उद्देश्य से लेखपाल हरिशंकर सिंह के पास गए थे। राजेंद्र का आरोप है कि लेखपाल ने कई दिन टहलाने के बाद 10 हजार रुपये घूस मांगा। जब उसने इतने रुपये न होने का हवाला दिया तो लेखपाल ने पांच हजार रुपये देने को कहा। उसने हां करने के साथ ही एंटी करप्शन झांसी की टीम से शिकायत कर दी। टीम की योजना के अनुसार राजेंद्र घूस देने के लिए पहुंचा तो लेखपाल ने उसे निर्वाचन कार्यालय के बाहर बुलाया। यहां रुपये लेते वक्त लेखपाल को टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। टीम लेखपाल को कोतवाली में पूछताछ करने के लिए ले गई। यहां कई घंटे की पूछताछ के बाद टीम ने आरोपी लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर अमरीश यादव ने बताया कि किसान की शिकायत पर टीम ने लेखपाल को पांच हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा है। रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

इनसेट
टीम ने किसान को दी थी नोटों की गड्डी
एंटी करप्शन टीम से शिकायत के बाद टीम ने योजना बनाकर शिकायतकर्ता किसान राजेंद्र को पहले से तय नोटों की एक गड्डी दी थी। उन्हीं नोटों को राजेंद्र ने लेखपाल को दिया और टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कई बार हो चुकी शिकायत
आरोपी लेखपाल हरिशंकर के खिलाफ पहले भी लोग शिकायत कर चुके थे। कई माह पहले एक महिला से घूस मांगने का उसका वीडियो भी वायरल हुआ था लेकिन कुछ लोगों के हस्तक्षेप की वजह से लेखपाल पर कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed